फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sushil Gupta said 96 Persent women deprived of Lado Laxmi Yojana

लाडो लक्ष्मी योजना से 96 प्रतिशत महिलाएं वंचित: डॉ. सुशील गुप्ता

विज्ञापन
- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने कहा - मोदी शीर्ष नेता, जल विवाद कराएं हल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो,
चंडीगढ़। हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाए हैं कि लाडो लक्ष्मी योजना लागू करने के लिए इतनी जटिलताएं खड़ी कर दी हैं कि योजना का लाभ पाने से प्रदेश की 96 प्रतिशत महिलाएं वंचित रह गईं। वहीं, जिन चार प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया है उनके खातों में अभी तक 2100 रुपये की रकम ही नहीं पहुंची है। ऐसे में प्रदेश की महिलाएं स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।
हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता में आरोप लगाए कि भाजपा सरकार की कड़ी शर्तों के चलते प्रदेश की पात्र 1.35 करोड़ महिलाएं लाभ से वंचित रह गईं है। आम आदमी पार्टी महिलाओं के साथ हुए इस अन्याय को जोर-शोर से उठाएगी। आप के प्रदेश अध्यक्ष ने योजना को लेकर सवाल उठाए कि भाजपा के 1000 पुरुष कार्यकर्ताओं ने भी आवेदन कर दिए है और वे लाइव फोटोग्राफी में पकड़े गए है। इस योजना के नाम पर महिलाओं को लाभ देने के बजाय उन्हें दूसरी योजनाओं से भी वंचित करने का डर दिखाया गया है ऐसे में हजारों महिलाएं आवेदन भी नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


पंजाब में इस तरह की योजना के अभी तक लागू न होने के सवाल पर कहा कि पंजाब सरकार को भी योजना का लाभ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से हमने सभी महिलाओं को प्रत्येक योजना का लाभ दिया पंजाब में भी इस तरह की योजना का लाभ सभी महिलाओं को मिलेगा। हरियाणा और पंजाब के साथ जल विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि जल आवश्यकता अनुसार सभी को चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान में पानी बहकर चला जाता है उसे रोका जाएगा। ऐसे में मोदी सभी राज्यों को समान रूप से पानी दिलाने के लिए पाकिस्तान पानी जाने से रोकें, मगर अभी तक एक भी बूंद पानी पाकिस्तान जाने से नहीं रोका गया। देश के शीर्ष नेता होने के नाते मोदी हरियाणा-पंजाब में झगड़ा कराने के बजाय समस्या का समाधान कराएं। इसके अलावा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल होने, किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा अभी तक न मिलने पर भी नायब सैनी सरकार को घेरा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश अध्यक्ष ने कई माह बाद सामने आने को लेकर भी दी सफाई
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद प्रेसवार्ता करने के सवाल पर कहा कि संगठन के कार्यों में व्यस्त था और व्यक्तिगत कारणों से भी नहीं आ सका। अब संगठन का विस्तार हो रहा है। 14 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन हो चुके हैं। संगठन में विस्तार के अलावा नए और पुराने कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed