फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Surjewala asked- why is the center not giving order to release water, politics news, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: सुरजेवाला ने पूछा- केंद्र क्यों नहीं दे रहा पानी छोड़ने का आदेश

विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने बांध पर सीआईएसएफ तैनाती न करने पर भी उठाए सवाल
विज्ञापन

बांध में पानी की किल्लत नहीं, पंजाब चुनाव को लेकर भाजपा और आप सरकार की साजिश

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में पेयजल की काफी किल्लत है। 215 जलघर पूरी तरह सूख चुके हैं और 10 जिलों में गंभीर जल संकट है। प्रदेश में हावी टैंकर माफिया एक हजार रुपये प्रति टैंकर के हिसाब से पानी के लिए वसूल रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को प्रेसवार्ता में सवाल उठाया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के चेयरमैन की लिखित मांग के बावजूद केंद्र सरकार नंगल बांध की सुरक्षा में सीआईएसएफ तैनात क्यों नहीं कर रही? केंद्र सरकार बीबीएमबी को पानी छोड़ने का आदेश क्यों नहीं दे रही?

सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री एक दूसरे को पत्र लिखने में व्यस्त हैं। सीएम नायब सैनी, केंद्र की भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी व बिजली मंत्री मनोहर लाल प्रदेश को उसका हक दिलवाने की बजाय कभी सर्वदलीय बैठक का स्वांग रचते हैं तो कभी अदालत का दरवाजा खटखटाने के बहाने ढूंढते हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय परियोजना बीबीएमबी का नियंत्रण केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के पास होने के बावजूद बोर्ड कोई फैसला क्यों नहीं ले पा रहा है। इस बारे में बैठक देश के गृह सचिव बुला रहे हैं, जबकि उनका इससे दूर-दूर तक का नाता नहीं है। सीएम सैनी ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट जाएगी, इससे कई माह या वर्षों तक पानी के अधिकार से वंचित रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस को सत्ता में आने से रोकने के लिए सीएम मान को हीरो बनाने में लगी है। इस बार भी पंजाब में भाजपा को आना नहीं और आप को लोग नकार चुके हैं। नंगल बांध में अभी 1,556 फीट पानी है, जो 1,506 फीट तक जा सकता है। प्रदेश को रोजाना 8500 क्यूसेक पानी देने पर 21 मई तक डैम का मौजूदा पानी का स्तर 1556 फीट से 1532 फीट तक ही रहेगा। यानी तब भी डैम के निर्धारित न्यूनत स्तर (1506 फीट) से 26 फीट ऊपर पानी रहेगा। तो ऐसे में किसी राज्य को क्या एतराज हो सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed