{"_id":"6a8ee8e16c24afb4c0099cd2","slug":"sunaina-chautala-to-step-into-the-field-to-mobilize-women-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1106733-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: महिलाओं को जोड़ने मैदान में उतरेंगी सुनैना चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: महिलाओं को जोड़ने मैदान में उतरेंगी सुनैना चौटाला
विज्ञापन
फोटो-
31 अगस्त से हलकावार बैठकों का दौर, गांवों तक पहुंचकर 27 सितंबर की नूंह रैली का देंगी न्योता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इनेलो ने 27 सितंबर को नूंह में होने वाली सम्मान दिवस रैली में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। सुनैना चौटाला महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा के साथ 31 अगस्त से पूरे हरियाणा में हलकावार बैठकें करेंगी और महिलाओं को रैली का निमंत्रण देंगी।
सुनैना अपने दौरे में गांवों तक भी पहुंचेंगी। पहले चरण में 31 अगस्त को जुलाना और बड़ौदा, एक सितंबर को गोहाना और गन्नौर, दो सितंबर को राई और खरखौदा, तीन सितंबर को यमुनानगर और अंबाला, पांच सितंबर को सफीदों और जींद, छह सितंबर को उचाना और नरवाना तथा सात सितंबर को महम और किलोई में महिलाओं के साथ बैठकें होंगी।
इन बैठकों में रैली की तैयारियों के साथ महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर भी चर्चा होगी। इनेलो की ओर से दूसरे चरण की बैठकों का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। चौधरी देवीलाल की जयंती पर होने वाली इस रैली के जरिए इनेलो प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को नूंह में जुटाने की तैयारी कर रही है।