फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sun shines amidst strong winds in Haryana, rain alert for two days

Haryana Weather: हरियाणा में तेज हवाओं के बीच खिली धूप, दो दिन बारिश का अलर्ट

Wed, 19 Feb 2025 09:04 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 19 Feb 2025 09:04 AM IST
सार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने के आसार हैं। इससे अरब सागर में नमी बढ़ेगी। इस कारण पंजाब के दक्षिणी और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों पर एकाएक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा।

विज्ञापन
Sun shines amidst strong winds in Haryana, rain alert for two days
हरियाणा का माैसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बुधवार को कई जिलों में तेज हवाओं के चलने के बीच धूप भी खिली हुई है। हालांकि, कई जिलों में मौसम बदलने के साथ दो दिनों तक बारिश का अलर्ट भी जारी है। इस वजह से जिलों में तापमान मंगलवार से नीचे गिरा है। 
विज्ञापन


सोनीपत में सुबह से खिली धूप निकली हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन


इसी तरह जींद में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया। यहां हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। जबकि, यमुनानगर में मौसम साफ है। आज दोपहर बाद 4.30 बजे मौसम में परिवर्तन की संभावना है।अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने के आसार हैं। इससे अरब सागर में नमी बढ़ेगी। इस कारण पंजाब के दक्षिणी और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों पर एकाएक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। जिससे 19 व 20 फरवरी के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed