फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Strict security instructions on Bakrid, increased surveillance on social media.

Chandigarh-Haryana News: बकरीद पर सख्त सुरक्षा के निर्देश, सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई

विज्ञापन
सभी पुलिस आयुक्तों, अधीक्षकों, फील्ड इकाइयों और खुफिया तंत्र को चौकस रहने के निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मद्देनजर सभी जिलों के पुलिस आयुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, फील्ड इकाइयों के साथ गुप्तचर विभाग को चौकस रहने के निर्देश जारी हुए हैं। इसके अतिरिक्त राज्य साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुलिस मुख्यालय, पंचकूला से सभी को निर्देश जारी किए है।


यह पर्व 7, 8 और 9 जून को चांद दिखने पर मनाया जाएगा। डीजीपी कपूर ने आदेश दिए कि असामाजिक तत्वों और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बैकग्राउंड के लोगों पर विशेष नजर रखी जाए। सभी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करने के साथ-साथ वहां अतिरिक्त सुरक्षा प्रबंध करें। इसके अलावा राज्य भर की खुफिया इकाइयों को सक्रिय रहने, समय पर ठोस और कारगर सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि पुलिस बल समय रहते कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर निगरानी और कानूनी कार्रवाई

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़काऊ, आपत्तिजनक और सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने वालों संदिग्धों पर नजर रखें। किसी भी तरह के कानूनों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed