{"_id":"691254e48ee230b8f8012fe8","slug":"strict-border-checks-special-police-surveillance-in-crowded-areas-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1070-868254-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हाई अलर्ट : बॉर्डरों पर कड़ी चेकिंग भीड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में हाई अलर्ट : बॉर्डरों पर कड़ी चेकिंग भीड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी
विज्ञापन
दिल्ली धमाके के बाद सभी डीसी-एसपी को सतर्क रहने के निर्देश, डॉग स्क्वाॅड और कमांडो टीम भी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। नई दिल्ली में लाल किले के समीप हुए धमाके के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इंटर-स्टेट बॉर्डरों पर हर तरह के वाहनों की गहन चेकिंग की जा रही है और यह अभियान आगामी आदेशों तक जारी रहेगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर पुलिस की विशेष निगरानी की जा रही है।
हरियाणा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस सामान की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि राज्य में किसी तरह का पैनिक नहीं है लेकिन सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाणा पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। लोग शांत रहें और सहयोग करें।
गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी जिलों के डीसी, एसपी, डीसीपी और एसएचओ को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर सुरक्षा की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। ग्राउंड लेवल पर तैनात पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट सीधे गृह विभाग को भेजी जा रही है। होटल, धर्मशाला, पार्किंग एरिया और सार्वजनिक परिवहन स्थलों पर लगातार जांच की जा रही है।
विज्ञापन
रातभर चला तलाश्ाी अभियान
बहादुरगढ़-दिल्ली सीमा पर पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर पर भारी वाहनों की एंट्री पर फिलहाल रोक लगाई गई है। थाना एसएचओ, सीआईए यूनिट और क्राइम कंट्रोल टीमें पूरी तरह अलर्ट हैं। वरिष्ठ अधिकारी खुद पेट्रोलिंग पर हैं और बम निरोधक दस्ते लगातार निगरानी कर रहे हैं। टिकरी बॉर्डर पर हर वाहन का नंबर नोट किया जा रहा है और जांच के बाद ही दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
अंबाला रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर मुस्तैदी
फरीदाबाद, झज्जर, पानीपत, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, सिरसा और पंचकूला सहित सभी जिलों में पुलिस बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। रेवाड़ी में 56 नाके लगाए गए हैं। हर वाहन की गहन जांच की जा रही है। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सिरसा में होटलों और बस स्टैंड पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। पंचकूला में सार्वजनिक स्थलों के साथ होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों की आईडी जांची जा रही है। पानीपत और सोनीपत में रेलवे और रोड नेटवर्क पर निगरानी बढ़ाई गई है।
महेंद्रगढ़ में कमांडो और डॉग स्क्वाॅड की तैनाती
महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डॉग स्क्वाॅड और कमांडो टीमों को बाजारों, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर लगाया गया है। लावारिस सामान या संदिग्ध वस्तुओं की तुरंत जांच कराई जा रही है। यात्रियों के बैग और वाहनों की भी सघन तलाशी ली जा रही है।
-- -- -
फरीदाबाद में हरियाणा पुलिस ने ऑपरेशन चलाकर बड़ी मात्रा में विस्फोटक पकड़ा है। पुलिस व दूसरी एजेंसियां सतर्कता बरत रही हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोिषयों को बख्शा नहीं जाएगा। - नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री।