{"_id":"69d9e4bad4e396c02208bc80","slug":"strict-action-against-displaying-gun-culture-on-social-media-haryana-police-remove-objectionable-links-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोशल मीडिया पर गन कल्चर दिखाने पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने 6083 आपत्तिजनक लिंक हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोशल मीडिया पर गन कल्चर दिखाने पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने 6083 आपत्तिजनक लिंक हटाए
Sat, 11 Apr 2026 11:40 AM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:40 AM IST
सार
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने साफ कहा है कि ऐसे कंटेंट को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में एक जनवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच हरियाणा पुलिस ने कुल 6083 आपत्तिजनक यूआरएल, कंटेंट, ऐप्स और वेबसाइट्स हटवाई हैं। इनमें सबसे ज्यादा 4278 लिंक मेटा प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप) से जुड़े थे। इसके अलावा यूट्यूब से 1172, एक्स (ट्विटर) से 372, अन्य प्लेटफॉर्म्स से 167, टेलीग्राम से 53, रेडिट से 36 और स्नैपचैट से 5 आपत्तिजनक कंटेंट हटाया गया।
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने साफ कहा है कि ऐसे कंटेंट को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति हथियारों का महिमामंडन या समाज को गलत दिशा में ले जाने वाला कंटेंट बनाएगा या शेयर करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने साफ कहा है कि ऐसे कंटेंट को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति हथियारों का महिमामंडन या समाज को गलत दिशा में ले जाने वाला कंटेंट बनाएगा या शेयर करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
गन कल्चर और अशोभनीय कंटेंट पर सख्ती
पुलिस ने साफ किया है कि हथियारों का दिखावा, हिंसा को बढ़ावा देने वाले वीडियो, महिलाओं और बच्चों का अशोभनीय चित्रण और हरियाणा की छवि खराब करने वाला फर्जी कंटेंट अब सीधे कार्रवाई की जद में आएगा। ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन