फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   State Olympic Games to begin in Gurugram on November 2

Chandigarh-Haryana News: राज्य ओलंपिक गेम्स का दो नवंबर को गुरुग्राम से आगाज

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में खेलों का सबसे बड़ा महाकुंभ राज्य ओलंपिक गेम्स का 13 साल बाद 2 नवंबर से गुरुग्राम के टीडीएलएससी एथलेटिक स्टेडियम से आगाज होगा। छह दिन तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में 7358 खिलाड़ी 24 खेल विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सह सचिव रविन्द्र पानू ने बताया कि आखिरी बार राज्य ओलंपिक गेम्स साल 2012 में आयोजित हुए थे जिसके बाद यह आयोजन अब 13 साल बाद हो रहा है।
विज्ञापन

इस बार 10 जिलों के 24 स्थलों पर प्रतियोगिताएं होंगी। गुरुग्राम में हैंडबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और टेबल टेनिस, सोनीपत में नेटबॉल, बास्केटबॉल और कुश्ती, फरीदाबाद में वेटलिफ्टिंग, फेंसिंग, आर्चरी व टेनिस, पंचकूला में कबड्डी, जूडो, कराटे और बैडमिंटन स्पर्धा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र में योगा, साइक्लिंग और वॉलीबॉल, रोहतक में बॉक्सिंग, करनाल में फुटबॉल, चंडीगढ़ में कायकिंग और कनोइंग जबकि दिल्ली में शूटिंग और ट्रैक साइक्लिंग इवेंट होंगे। बहादुरगढ़ जिले के झज्जर स्थित चैम्पियंस एक्वेटिक एकेडमी में ट्रायथलॉन, तैराकी और वॉटर पोलो के मुकाबले होंगे। रविन्द्र पानू ने बताया कि खेलों के सुचारु संचालन के लिए 1465 स्पोर्ट्स स्टाफ और 565 टेक्निकल अधिकारी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed