{"_id":"6834b0d4b656236dcd0d69d9","slug":"state-minister-inaugurated-laboratories-in-nuh-and-sohna-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-720706-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: नूंह और सोहना में राज्य मंत्री ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: नूंह और सोहना में राज्य मंत्री ने किया प्रयोगशाला का उद्घाटन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी आईटीआई नूंह और सोहना में सीमेंस की तरफ से स्थापित विनिर्माण प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला का उद्घाटन राज्य मंत्री गौरव गौतम ने किया। इस दौरान निदेशालय से मौजूद अतिरिक्त निदेशक (टेक्निकल) मनोज सैनी ने राज्य मंत्री गाैरव को बताया कि यह दोनों लैब सीएसआर के तहत सीमेंस के सहयोग से तैयार की गई हैं। इन प्रयोगशालाओं के माध्यम से आईटीआई प्रशिक्षुओं को एडिटिव मैन्यूफैक्चरिंग, सीएनसी प्रोग्रामिंग और सिमुलेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आईटीआई प्रशिक्षुओं को कुशल विनिर्माण के लिए कैड और कैम जैसे साॅफ्टवेयर का उपयोग करके डिजाइन काैशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। वर्चुअल उद्घाटन के दाैरान सीमेंस टीम ने मंत्री गाैतम को अपने सॉफ्टवेयर और इसके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। मंत्री गाैतम ने आईटीआई प्रशिक्षुओं के लिए ऐसी सुंदर प्रयोगशाला की उपलब्धता और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के प्रबंधन के लिए निदेशालय की तरफ से किए गए प्रयासों की सराहना की। इस दौरान आईटीआई नूंह के प्रिंसिपल सुधीर भी मौजूद रहे।