फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   State level World Entrepreneurship Day celebration will be organized at HAU today.

Chandigarh-Haryana News: आज एचएयू में आयोजित होगा राज्यस्तरीय विश्व उद्यमिता दिवस समारोह

विज्ञापन
चंडीगढ़। विश्व उद्यमिता दिवस के माैके पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 21 अगस्त, वीरवार को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में नव उद्यमियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नया उद्यम स्थापित करने वाले इन उद्यमियों को न केवल संबोधित करेंगे बल्कि इनसे संवाद भी स्थापित करके नए उद्यम स्थापित करने के अनुभव की जानकारी भी प्राप्त करेंगे ताकि भविष्य में नए उद्यमियों को उद्यम स्थापित करने में और सहजता हो सके। समारोह के दौरान इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम के बाहर एक प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और नवाचार के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध करवाई जाएंगी। बताया कि राज्य सरकार के कई मंत्री और विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed