फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Sports Maha Kumbh postponed due to CET and HTET, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: सीईटी व एचटेट की वजह से टला खेल महाकुंभ

विज्ञापन
अब अगस्त में होंगे खेल मुकाबले, दूसरी बार स्थगित की गई प्रतियोगिता
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जुलाई में होने वाला खेल महाकुंभ दूसरी बार टल गया है। खेल महाकुंभ 28 से 30 जुलाई को होना था। मगर इस दौरान 26 व 27 जुलाई को ग्रुप सी की सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) व 30 और 31 जुलाई को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के कारण खेल प्रतियोगिता को टालना पड़ा है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि अब खेल महाकुंभ का आयोजन अगस्त के महीने में किया जाएगा। नई तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि खेल प्रतियोगिता और परीक्षा की वजह से अभ्यर्थियों और खिलाड़ियों को कोई असुविधा न हो इसलिए अधिकारियों को खेल महाकुंभ की तिथि बदलने के निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले 11 जुलाई को खेल महाकुंभ होना था मगर उस दौरान भी किसी कारणवश इसे टाल दिया गया था। हालांकि इससे खिलाड़ियों को थोड़ी निराशा जरूर होगी क्योंकि इस राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ी काफी दिन से तैयारी कर रहे थे। जिलेभर में ट्रायल लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में राज्य स्तर पर सभी 22 जिलों के अलावा राई स्पोर्ट्स स्कूल सोनीपत के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। प्रदेशस्तर पर लगभग 5,525 खिलाड़ियों के बीच मुकाबले होते हैं। 26 खेल प्रतियोगिता होती हैं जिनमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, बास्केटबॉल, साइकलिंग, कयाकिंग एवं कैनोइंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, खो-खो, कबड्डी, रोइंग, टेनिस, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग, क्रिकेट, नेटबॉल, हैंडबॉल, वालीबॉल, ताइक्वांडो आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed