{"_id":"688bb5c66a33252f1b096cb9","slug":"sports-maha-kumbh-in-the-state-from-tomorrow-15410-players-will-show-their-strength-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-778059-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राज्य में कल से खेल महाकुंभ, 15,410 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राज्य में कल से खेल महाकुंभ, 15,410 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन
-2102 पदकों से नवाजा जाएगा खिलाड़ियों को, जीतने वाले खिलाड़ी प्रमाण-पत्र की करवा सकेंगे ग्रेडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में दो अगस्त यानी कल से खेल महाकुंभ होगा। इसमें 26 खेलों में 15,410 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। दो चरणों में होने वाले इस महाकुंभ का पहला चरण चार अगस्त तक चलेगा और दूसरा चरण अगस्त के अंतिम सप्ताह तक होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम से इसका शुभारंभ करेंगे। विभिन्न खेलों के नामचीन वरिष्ठ खिलाड़ी भी विशिष्ट अतिथि होंगे।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि प्रदेश में चार जगहों पर इसका आयोजन होगा। पंचकूला में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबाॅल व हाॅकी, फरीदाबाद में शूटिंग व ताइक्वांडो, रोहतक में बाॅक्सिंग, नेटबाल व फुटबाॅल और सोनीपत में लान टेनिस के मुकाबले होंगे। प्रदेश के 22 जिलों व हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई (सोनीपत) के खिलाड़ी इनमें प्रतिभा दिखाएंगे। खेल महाकुंभ में दोनों चरणों में 2102 पदकों से खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। पहले चरण में 836 और दूसरे चरण में 1266 पदक विजेताओं को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति के अनुसार, खेल महाकुंभ के विजेता खिलाड़ियों के लिए सरकार ने खेल प्रमाण-पत्र ग्रेडेशन बनाने का प्रावधान किया है। इसके तहत सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों को तीन फीसदी का खेल आरक्षण मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलों के सफल आयोजन के लिए खेल मंत्री के आदेश पर अतिरिक्त खेल निदेशक के नेतृत्व में विशेष समन्वय कमेटी का गठन किया है। प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी खेल सुविधा या खेलों के तकनीकी आयोजन से संबंधित शिकायत सीधा कमेटी को दे सकता है। लापरवाह अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
असुविधा नहीं होने देंगे : खेल मंत्री
खेल महाकुंभ देश में राष्ट्रीय स्तर की किसी भी प्रतियोगिता से बड़ा आयोजन है। भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में तकरीबन आठ हजार खिलाड़ी भाग लेते हैं, जबकि खेल महाकुंभ में 15 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने देंगे। उनके लिए खाने-पीने व किट की व्यवस्था की गई है।
-गौरव गौतम, खेल मंत्री, हरियाणा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सीएम मान को कोई गंभीरता से नहीं लेता : गौतम
भाखड़ा नहर के संचालन व रखरखाव से जुड़े बकाया खर्च के लिए पंजाब सरकार की तरफ से हरियाणा सरकार से मांगे गए 113.24 करोड़ को लेकर गौतम ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। जजपा नेता दिग्विजय चौटाला को धमकी मिलने के सवाल पर कहा कि हरियाणा पुलिस किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए मुस्तैद है।