{"_id":"68ffcedbba3dd260d8080364","slug":"soon-a-congress-soldier-will-be-deployed-at-every-booth-in-the-state-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-854897-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के हर बूथ पर कांग्रेस के एक सिपाही की तैनाती जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के हर बूथ पर कांग्रेस के एक सिपाही की तैनाती जल्द
विज्ञापन
- बीएलए-2 बनाने के लिए सूची तैयार, विधायकों ने प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र को सौंपी
- बीएलए-1 नियुक्त विधायक व प्रत्याशियों के नेतृत्व में काम करेंगे बीएलए-2
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश में जल्द ही प्रत्येक पोलिंग बूथ के लिए कांग्रेस का एक सिपाही (कार्यकर्ता) तैनात होगा। बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-2 की सूची सभी विधायकों व प्रत्याशियों ने तैयार कर ली है। ज्यादातर ने यह सूची प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र को सौंप भी दी। बीएलए-2 की नियुक्ति का अधिकार प्रदेशाध्यक्ष के पास है। बीती 24 अगस्त को दिल्ली में आयोजित बैठक में राहुल गांधी ने प्रदेश के सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को इसके लिए निर्देश दिए थे।
पहले चरण में नियुक्त बीएलए-1 में कांग्रेस के 19 विधायक, 18 विधायकों के प्रतिनिधि और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नेता हैं। इनके पास अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची की जांच करने, सूची से बाहर होने वाले मतदाताओं को सत्यापित करने और गलत तरीके से सूची से बाहर होने वालों की जानकारी हासिल करने की जिम्मेदारी होगी। विधायकों के पास पार्टी के कार्यक्रम, विधानसभा सत्र, बैठकों सहित अन्य जिम्मेदारियों होने के कारण बीएलए-2 की नियुक्तियां की जा रही है। बीएलए-2 की नियुक्तियों के लिए बीएलए-1 को ही अपने विधानसभा क्षेत्र के बूथों के आधार पर नाम तय करके प्रदेशाध्यक्ष को देने हैं।
विधानसभा चुनाव-2024 में हरियाणा में कुल 20,632 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। चुनाव में कुल 27,866 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया गया था। इसी आधार पर प्रत्येक बूथ पर कांग्रेस के बीएलए-2 की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
हर बूथ पर पकड़ का लक्ष्य
कांग्रेस का लक्ष्य है कि हर बूथ पर संगठन की सक्रिय मौजूदगी रहे। बीएलए-2 गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक सीधा संपर्क करेंगे। बीएलए-2 की जिम्मेदारी सिर्फ चुनाव कार्य तक नहीं बल्कि वोट चोरी, मतदाता कार्ड में गड़बड़ी, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे स्थानीय मुद्दों पर नजर रखने और रिपोर्ट तैयार करके हाईकमान को देने की भी होगी।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान के निर्देशानुसार प्रदेश में बूथ स्तर पर बीएलए-2 की तैनाती के लिए सूची बीएलए-1 से ली जा चुकी है। प्रत्येक बूथ पर मतदाताओं के साथ होने वाली मनमानी को रोकने और कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने का काम जारी है। जल्द ही बीएलए-2 की नियुक्तियां की जाएंगी।