{"_id":"69fde1be78848165e8084825","slug":"somnath-swabhiman-festival-will-be-celebrated-in-all-districts-on-may-11-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1014715-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सभी जिलों में 11 मई को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सभी जिलों में 11 मई को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
विज्ञापन
सीएम के प्रधान सचिव ने तैयारियों का जायजा लिया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में सोमवार 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन से प्रदेश के सभी जिला उपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर जिलास्तर पर तैयारियों का जायजा लिया।
खुल्लर ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की अजेय सभ्यता का प्रतीक है। विनाशकारी प्रहारों के बाद भी सोमनाथ मंदिर आज हमारे आत्म-सम्मान और साहस की मिसाल बनकर खड़ा है। 75 वर्ष पहले आधुनिक सोमनाथ मंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। 11 मई को पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे। इस दिन देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दौरान कलश यात्रा, आध्यात्मिक आयोजन, भारत की विरासत परंपरा पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 मई को पीएम मोदी का सोमनाथ मंदिर से लाइव संबोधन रहेगा। यह लाइव टेलीकास्ट प्रत्येक जिले में आयोजित होने वाले जिलास्तरीय कार्यक्रम में दिखाया जाएगा। जिलास्तर पर कलश यात्रा का आयोजन होगा जिसका समापन शिव मंदिर में जलाभिषेक से होगा।