Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Smart parks will be built in the bodies, streets will be beautified

Chandigarh-Haryana News: निकायों में स्मार्ट पार्क बनेंगे, संवरेंगी गलियां

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरी स्थानीय निकाय विभाग प्रदेश में बड़ी योजना पर काम कर रहा है। प्रत्येक निकाय क्षेत्र में स्मार्ट स्ट्रीट (गली) के साथ ही स्मार्ट पार्क बनाने की योजना तैयार हो चुकी है। निकाय विभाग का मकसद है कि स्थानीय लोगों को स्वच्छता के साथ ही कुछ ऐसे स्थान उपलब्ध कराएं जाएं, जिन्हें देखकर आमजन आकर्षित हो सके।
विज्ञापन




शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के मुताबिक स्वच्छता को लेकर जिस तरह से प्रदेश और देश में बदलाव आए हैं, ऐसे ही परिणाम स्मार्ट पार्क और स्मार्ट गलियों के निर्मित होने के बाद आएंगे। कहा कि योजना पर जल्द काम शुरू होगा। निकाय संस्थाओं को स्मार्ट पार्क विकसित करने के लिए कहा गया है। एक निकाय में कम से एक स्मार्ट पार्क बनाने की योजना है। पार्क को इस तरह से संवारा और तैयार किया जाएगा कि यह लोगों को आकर्षित कर सके। इन पार्कों में दिव्यांगजनों के लिए भी बेहतर व्यवस्थाएं होंगी। इसी तरह से कम से कम एक गली प्रत्येक निकाय में ऐसी बनाई जाएगी जोकि साफ-सुथरी होने के साथ ही स्मार्ट गली की श्रेणी में शामिल हो सके। स्मार्ट गलियों के दोनों तरफ हरियाली व साैंदर्यीकरण के कार्य भी किए जाने की योजना है। इसके लिए निकाय विभाग आर्थिक मदद करेगा।
विज्ञापन




विशेषज्ञ बोले, स्मार्ट गलियों व पार्क की बेहतर योजना

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरएस वर्मा का कहना है कि यदि निकायों में स्मार्ट पार्क और स्मार्ट गलियों को लेकर सरकार काम कराना चाहती है तो यह बेहतर संकल्पना है। स्मार्ट गली में सबसे पहले अतिक्रमण न हो। लोगों के आवागमन वाले प्वाइंट पर क्राॅसिंग लाइन हो। किसी घटना-दुर्घटना की स्थिति में आपातसूचना के लिए अलार्म हो और गलियों के मोड़ पर ट्रैफिक मिरर अनिवार्य रूप से लगा हो। वहीं, स्मार्ट पार्क में हरियाली व छायादार पेड़ ही नहीं बल्कि औषधीय पाैधे भी लगाने चाहिए। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हों। प्रत्येक कोने में बच्चों के खेलने का इंतजाम हो। शाैचालय की अतिरिक्त व्यवस्था व बेहतर सफाई हो। बरसात-धूप आदि से बचाव के लिए शेड या फिर झोपड़ियां होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed