{"_id":"683e7868661f89d96f09ba17","slug":"slow-speed-of-saral-portal-nic-team-remained-busy-till-late-night-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरल पोर्टल की गति धीमी: देर रात तक जुटी रही एनआईसी की टीम, अब पहले लंबित आवेदन पर होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरल पोर्टल की गति धीमी: देर रात तक जुटी रही एनआईसी की टीम, अब पहले लंबित आवेदन पर होगा काम
Tue, 03 Jun 2025 09:55 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:55 AM IST
सार
पिछले कई दिनों से सरल पोर्टल काम नहीं कर रहा। सोमवार को तो पूरी तरह से सर्वर डाउन हो गया था, यही कारण रहा कि एनआईसी की टीम रात पूरी रात कार्य में जुटी रही।
विज्ञापन
कंप्यूटर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
सरल पोर्टल ने अभी भी पूरी तरह से काम करना शुरू नहीं किया है। मंगलवार को भी सरल पोर्टल पर आवेदन करने वाले जुटे रहे, लेकिन पोर्टल पर बेहद धीमी गति से काम हुआ।
देर रात तक मेंटेनेंस के कार्य के चलते पोर्टल का पेज नहीं खुला था, इसीलिए सुबह के समय आवेदकों की भीड़ उमड़ी रही। पिछले कई दिनों से सरल पोर्टल काम नहीं कर रहा। सोमवार को तो पूरी तरह से सर्वर डाउन हो गया था, यही कारण रहा कि एनआईसी की टीम रात पूरी रात कार्य में जुटी रही, जिससे मेंटेनेंस का कार्य होने के बाद पोर्टल दोबारा से गति पकड़ सके।
वही, एनआईसी के डायरेक्टर सतपाल शर्मा का कहना है की देर रात तक सरल पोर्टल पर काम किया गया, अब सुधार हुआ है। पहले लंबित आवेदन हैं, उन्हें निकालने का काम हो रहा है। ऐसे में पोर्टल पूरी तरह से गति पकड़ कर काम करने लगेगा।