{"_id":"6a621dc8d6f7ee4ac105f222","slug":"sir-if-the-enumeration-form-is-not-submitted-today-the-name-will-be-excluded-from-the-preliminary-voter-list-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1078038-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एसआईआर... गणना प्रपत्र आज जमा नहीं हुआ तो प्रारंभिक वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एसआईआर... गणना प्रपत्र आज जमा नहीं हुआ तो प्रारंभिक वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएगा नाम
विज्ञापन
- प्रदेश में सभी मतदाताओं तक पहुंचे गणना प्रपत्र, 31 जुलाई को प्रकाशित होगी प्रारंभिक सूची
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। प्रदेश के शत-प्रतिशत यानी 2 करोड़ 6 लाख 55 हजार 221 मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचा दिए गए हैं। अब मतदाताओं के पास बीएलओ को हस्ताक्षरित प्रपत्र लौटाने के लिए केवल एक दिन का समय बचा है। निर्वाचन विभाग की तरफ से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र 24 जुलाई तक प्राप्त नहीं होंगे उनके नाम 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे।
विभाग के अनुसार 23 जुलाई तक 1 करोड़ 72 लाख 49 हजार 753 (83.51 प्रतिशत) गणना प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड किए जा चुके हैं। जिन मतदाताओं ने अब तक प्रपत्र जमा नहीं कराया है वे voters.eci.gov.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भी फॉर्म भर सकते हैं।
एसआईआर के दौरान 34 लाख 2917 (16.47 प्रतिशत) ऐसे मतदाता भी चिह्नित किए गए हैं जो अनुपस्थित मिले हैं। ऐसे नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं किए जाएंगे। इन मतदाताओं की सूची मतदान केंद्रवार तैयार कर राजनीतिक दलों के बीएलए को उपलब्ध करा दी गई है और इसे मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी रखा जाएगा। विभाग ने बताया कि प्रारंभिक सूची प्रकाशित होने के बाद प्राप्त आपत्तियों और विसंगतियों की सुनवाई निर्वाचन पंजीयन अधिकारी करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम किसी कारण सूची से बाहर रह जाएंगे वे 31 जुलाई से 30 अगस्त तक फॉर्म-6 के माध्यम से नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकेगा। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध पहले जिलाधिकारी और उसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील का भी प्रावधान रहेगा।