{"_id":"6947e5b58851c5719d0884d5","slug":"simultaneous-action-taken-at-934-places-across-the-state-162-accused-arrested-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-902703-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: प्रदेशभर में 934 जगहों पर एक साथ कार्रवाई, 162 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: प्रदेशभर में 934 जगहों पर एक साथ कार्रवाई, 162 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेशभर में 934 चिह्नित संवेदनशील ठिकानों पर एक साथ दी गई सुनियोजित दबिश में पुलिस ने 162 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 53 फरार व हिंसक अपराधी और 11 अवैध हथियार रखने वाले आरोपी शामिल हैं। अभियान के दौरान आर्म्स एक्ट के 8 मामलों सहित कुल 67 नई एफआईआर दर्ज की गईं है। पुलिस ने नशा और अवैध कारोबार पर कड़ा प्रहार करते हुए 1.2 किलोग्राम गांजा, 301 ग्राम हेरोइन, स्मैक, चरस, 44 किलोग्राम चूरा पोस्त और करीब 3 लाख प्रतिबंधित टेबलेट्स बरामद कीं। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में सैकड़ों बोतलें देसी-विदेशी शराब जब्त की गईं। आर्म्स एक्ट के तहत 5 देसी कट्टे, 6 पिस्टल, रिवॉल्वर, राइफल और जिंदा कारतूस बरामद हुए। गुरुग्राम, सिरसा और कैथल जिलों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अभियान के दौरान 598 जरूरतमंदों की सहायता कर पुलिस ने मानवीय चेहरा भी पेश किया है। साइबर अपराधों में 78 लाख रुपये फ्रीज कर पीड़ितों को राहत दी गई।