फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   September nights hottest in 13 years Haryana 70 percent more rainfall than normal

Haryana: 13 साल में सितंबर की रातें सबसे गर्म, सामान्य से 70 फीसदी ज्यादा बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं

Wed, 01 Oct 2025 10:33 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 Oct 2025 10:33 AM IST
सार

पिछले 13 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक अंबाला में पूरे महीने रात का औसत तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले 2017 में 24.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था।

विज्ञापन
September nights hottest in 13 years Haryana 70 percent more rainfall than normal
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

इस बार सितंबर की रातें 13 साल में सबसे गर्म रही है। इसके उलट बारिश सामान्य से 70 फीसदी ज्यादा हुई है। पूरे सितंबर में 77.2 मिलीमीटर के मुकाबले 129.2 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जो पिछले तीन साल में सबसे अधिक रही है। 
विज्ञापन


सितंबर के शुरुआत में काफी अच्छी बारिश दर्ज की गई थी। मगर दस सितंबर के बाद बारिश ने मुंह मोड़ लिया। उसके बाद कुछ जिलों में आखिरी दिनों में केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक सितंबर में दिन तो अन्य वर्षों के मुकाबले ठंडे रहे, मगर रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रही। पिछले 13 साल के रिकॉर्ड के मुताबिक अंबाला में पूरे महीने रात का औसत तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले 2017 में 24.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। वहीं, हिसार में इस साल औसत न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे पहले 2015 में 22.8 डिग्री दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दस सितंबर के बाद से माैसम शुष्क

करनाल में भी रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। शहर में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि इससे पहले 2015 में 22.8 डिग्री दर्ज हुआ था। दरअसल दस सितंबर के बाद हरियाणा में शुष्क मौसम शुरू हो गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ी। 

जानकार कहते हैं कि आमतौर पर मानसून की विदाई के बाद तापमान बढ़ता है, मगर नमी घट जाती है। पूर्वी हवाओं के कारण में तापमान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सोमवार रात भी पूरे हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। महीने के आखिरी दिन मंगलवार को सिर्फ रोहतक में बारिश रिकॉर्ड हुई, जहां चार एमएम बारिश दर्ज की गई।

पांच अक्तूबर से हो सकती है बारिश

हरियाणा के मौसम में पांच अक्तूबर से बदलाव देखा जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पांच अक्तूबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ एक दो इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed