{"_id":"69bcf35d0903563e320ebeb7","slug":"senior-ips-officer-ganga-ram-punia-appointed-to-cbi-investigating-idfc-scam-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गंगा राम पूनिया सीबीआई में नियुक्त, आईडीएफसी घोटाले की कर रहे हैं जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गंगा राम पूनिया सीबीआई में नियुक्त, आईडीएफसी घोटाले की कर रहे हैं जांच
Fri, 20 Mar 2026 12:43 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:43 PM IST
सार
गंगा राम पूनिया वर्ष 2013 बैच के पुलिस अधिकारी हैं और हरियाणा में अपनी सख्त कार्यशैली और प्रभावी प्रशासन के लिए पहचाने जाते रहे हैं। इससे पहले वे प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
गंगाराम पूनिया
- फोटो : फाइल
विस्तार
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गंगा राम पूनिया को केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) में अधीक्षक पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा 18 मार्च 2026 को जारी आदेश के माध्यम से की गई है।
विज्ञापन
आईपीएस पूनिया हरियाणा सरकार के आईडीएफसी बैंक से 590 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच कर रहे हैं। वह एसीबी में एसपी तैनात हैं। आदेश के अनुसार, गंगा राम पूनिया को पदभार ग्रहण करने की तिथि से पांच वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, इस पद पर तैनात किया गया है। उनकी नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लागू की गई है।
विज्ञापन
गंगा राम पूनिया वर्ष 2013 बैच के पुलिस अधिकारी हैं और हरियाणा में अपनी सख्त कार्यशैली और प्रभावी प्रशासन के लिए पहचाने जाते रहे हैं। इससे पहले वे प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इन पदों पर रहते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण करने और कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने संवेदनशील मामलों की जांच और प्रशासनिक जिम्मेदारियों को भी सफलतापूर्वक संभाला है। उनकी कार्यकुशलता और अनुभव को देखते हुए ही उन्हें केंद्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।