फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Selection of 9 members of HSGPC by 11 May and committee likely by 15 May.

Chandigarh-Haryana News: 11 मई तक एचएसजीपीसी के 9 सदस्यों का चयन व 15 तक कमेटी संभावित

विज्ञापन
सीएम के साथ एचएसजीपीसी के 40 सदस्यों की आज होगी बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीपीसी) में 9 सदस्यों को मनोनीत करने और फिर संचालन कमेटी गठित करने की संभावित तारीख क्रमश : 10 व 11 मई और 15 मई तक है। सरकार की तरफ एचएसजीपीसी चुनाव के तकरीबन 50 दिन बाद कमेटी गठित करने के नियम बनाने के बाद आगे की कवायद तेज हो गई है। वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर एचएसजीपीसी के नवनिर्वाचित 40 सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। गुुरुद्वारा आयोग के प्रस्ताव पर बनने वाले नियमानुसार 13 सदस्यों का एक और तीन-तीन सदस्यों के तीन ग्रुप ही 9 सदस्यों को मनोनीत करेगा। 9-9 सदस्यों वाला प्रत्येक ग्रुप 2-2 सदस्यों को चुनेगा, जबकि 13 सदस्यों वाला ग्रुप एससी व बीसी वर्ग के तीन सदस्यों का चयन करेंगे। एससी-बीसी वर्गों में से एक वर्ग में दो व एक में एक सदस्य होंगे। इनमें कुल 9 आवेदन आने पर चयन प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी। इनमें गुरुद्वारों से जुड़ें ही 9 सदस्य आवेदन कर सकेंगे। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रधान और एक्जीक्यूटिव बोर्ड का गठन होगा।


फिर संचालन कमेटी का गठन -
इस चयन प्रक्रिया के बाद एचएसजीपीसी के कुल 49 सदस्य हो जाएंगे। इसके बाद पांच साल तक एचएसजीपीसी के संचालन की कमेटी गठित होगी। इनमें 40 निर्वाचित सदस्यों के साथ नौ मनोनीत सदस्य भी अपनी सलाह या वोट दे सकेंगे। इनमें जिस दल के पक्ष में ज्यादा सदस्य होंगे, उसी ग्रुप की कमेटी होगी। पंचवर्षीय कार्यकाल के लिए गठित कमेटी में ढ़ाई वर्ष बाद प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों पर सदस्यों से दोबारा सलाह ली जाती है। इनमें सदस्यों द्वारा किसी तरह की आपत्तियां आने पर पदाधिकारियों में बदलाव भी किया जाता है।हरियाणा सिख पंथक दल के सदस्य रविंदर सिंह राणा ने बताया कि उनकी तरफ से मांग रखी गई है कि चुनाव में हारने वाले सदस्यों को मनोनीत सदस्य नहीं किया जाए। रविवार को मुख्यमंत्री आवास में सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed