फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Security lapse in CM Nayab Saini and central minister Manohar lal convoy was stuck on road in Chandigarh

सीएम नायब सैनी की सुरक्षा में चूक: 15 मिनट तक सड़क पर रुका रहा काफिला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी थे साथ

Fri, 21 Feb 2025 02:40 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Feb 2025 02:40 PM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सुरक्षा में चूक हुई है। घटना चंडीगढ़ की है। यहां रात को उनका काफिला 15 मिनट सड़क पर रुका रहा। सीएम सैनी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी थे।  

विज्ञापन
Security lapse in CM Nayab Saini and central minister Manohar lal convoy was stuck on road in Chandigarh
नायब सैनी - फोटो : X @NayabSainiBJP

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। बुधवार रात को पंजाब भवन के सामने वाला गेट बंद था, जिससे दोनों का काफिला करीब 15 मिनट तक सड़क पर ही खड़ा रहा। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब भवन के पास काफिला रुका था। उन्होंने कहा यह रास्ता बंद नहीं होना चाहिए। कोई भी रात में आ जा सकता है। यहां पर गारद होनी चाहिए थी।

विज्ञापन




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल बुधवार रात को पिंजौर से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। लौटते वक्त दोनों का काफिला जब हरियाणा निवास के लिए निकला तो पंजाब भवन का गेट बंद था। इस पर सीएम की सिक्योरिटी में चल रही गाड़ियों में जब हूटर बजाया तो कुछ देर बाद गार्ड आया तो उसने गेट खोला। बताया जा रहा है कि गार्ड के पास वीआईपी मूवमेंट की कोई सूचना नहीं थी। इसलिए गेट बंद रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed