{"_id":"68b757aaa678ad6a5f03bdcf","slug":"sdrf-sent-to-karnal-and-sirsa-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-808197-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: करनाल और सिरसा में भेजी गई एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: करनाल और सिरसा में भेजी गई एसडीआरएफ
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं। सिरसा और करनाल के उपायुक्तों ने राज्य सरकार से जिलों में एसडीआरएफ की टीमें तैनात करने की मांग की थी, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकार कर तुरंत तैनाती के निर्देश दिए हैं। वहीं, राज्य सरकार की ओर से सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हालातों पर नजर बनाए रखें। सभी विभागों के साथ समन्वय बनाकर रखें। आपात स्थिति में यदि किसी जिले को एसडीआरएफ यानी स्टेट डिजास्टर टीम की आवश्यकता पड़ती है तो तुरंत मुख्यालय को सूचित करें।