{"_id":"68970637811add1cda086279","slug":"school-girls-tied-rakhi-to-haryana-chief-minister-naib-singh-saini-see-video-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: भाई की कलाई पर सजा बहन का प्यार, सीएम सैनी ने भी बंधवाई राखी; बच्चियों ने बांधा रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan: भाई की कलाई पर सजा बहन का प्यार, सीएम सैनी ने भी बंधवाई राखी; बच्चियों ने बांधा रक्षासूत्र
Sat, 09 Aug 2025 01:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:56 PM IST
सार
चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सीएम ने स्कूली की छोटी बच्चियों के साथ यह त्योहार मनाया और उनसे राखी बंधवाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नायब सैनी को राखी बांधती छोटी बच्ची।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार है। रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। सीएम ने स्कूली की छोटी बच्चियों के साथ यह त्योहार मनाया और उनसे राखी बंधवाई। स्कूल की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधा। मुख्यमंत्री ने बेटियों का आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
इससे एक दिन पहले हरियाणा राजभवन में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पहुंचे थे। उनके अलावा पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा महामहिम असीम घोष भी पहुंचे। इन सभी का हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वागत किया। सीएम सैनी के साथ उनकी पत्नी सुमन सैनी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पूर्व राष्ट्रपति, पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और सीएम सैनी ने राखी बंधवाई। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा के राज्यपाल की धर्मपत्नी मित्रा घोष ने राखी बांधी। वहीं हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष को मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने रक्षा सूत्र बांधा।
विज्ञापन