फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   SC commission directs Chandigarh police to arrest all 14 officers

Chandigarh-Haryana News: एडीजीपी मामला...एससी आयोग का चंडीगढ़ पुलिस को निर्देश-सभी 14 अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए

विज्ञापन
-ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का दिया हवाला
विज्ञापन

-चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के एससी आयोग को दी है अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने चंडीगढ़ पुलिस को निर्देश दिया कि वाई पूरण कुमार की आत्महत्या मामले में जिन 14 अधिकारियों के नाम सुसाइड नोट में हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने यह निर्देश पुलिस की तरफ से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट की पड़ताल करने के बाद दिया। इस रिपोर्ट में पुलिस ने तर्क दिया था कि जांच के लिए एसआईटी (विशेष जांच टीम) का गठन किया गया है और मामले की जांच की जारी है। उस पर आयोग ने असहमति व्यक्त करते हुए चंडीगढ़ पुलिस को निर्देश दिया कि वह ललिता कुमारी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार मामले में सर्वोच्च न्यायालय की तरफ से दिए गए निर्णय के अनुसार कार्रवाई करें। चेयरमैन ने कहा कि प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के साथ एफआईआर की प्रति संलग्न नहीं है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि जिन 14 अधिकारियों का उल्लेख सुसाइड नोट में है, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं। एसआईटी के बारे भी आयोग को कोई लिखित जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई गई थी।

चेयरमैन गढ़ी ने सोमवार दोपहर बाद वाई पूरण कुमार के परिवार से मुलाकात भी की और आश्वासन दिया कि आयोग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूर्ण दृढ़ता के साथ कार्य करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed