फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Saral portal down, thousands of candidates facing problems in getting certificates.

Chandigarh-Haryana News: सरल पोर्टल ठप, प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हजारों अभ्यर्थी परेशान

विज्ञापन
पहले सरल पोर्टल पर प्रतिदिन होते थे औसतन 20-25 हजार आवेदन, अब प्रतिदिन एक लाख आवेदन, इसलिए सर्वर डाउन
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों के लिए सरल पोर्टल इन दिनों कठिन बन गया है। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के लिए आवेदन करने को अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र बनवाने की आवश्यकता है। इसलिए सरल पोर्टल पर प्रमाण-पत्र बनवाने वालों की संख्या तीन से चार गुना तक बढ़ गई है। बोझ पड़ने से सरल पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया है। प्रमाण पत्र न बनने से प्रदेश के हजारों सीईटी अभ्यर्थी व कॉलेजों में दाखिला लेने वाले हजारों छात्र परेशान हैं। राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) के अधिकारियों का दावा है कि सोमवार रात तक सर्वर का काम पूरा हो जाएगा और मंगलवार से पोर्टल में कोई तकनीकी खामी नहीं रहेगी।
सीईटी में आवेदन के साथ आय, जाति, आवास आदि प्रमाण-पत्रों की आवश्यकता है। दूसरी प्रतियोगी व प्रवेश परीक्षाओं के अभ्यर्थी भी प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। कॉलेजों में भी प्रवेश के लिए प्रमाण-पत्र बनवाए जा रहे हैं। एनआईसी के निदेशक सतपाल शर्मा के मुताबिक प्रदेश में पहले सरल पोर्टल पर प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या प्रतिदिन 20 हजार से 25 हजार रहती थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर करीब एक लाख तक पहुंच गई है। इसी वजह से पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया और बीते पांच दिनों से तकनीकी परेशानी सामने आ रही है। एनआईसी के तकनीकी विशेषज्ञों की टीम समानांतर सर्वर पर काम कराने के लिए सोमवार देर रात तक जुटी रही।
विज्ञापन




रात 10 बजे के बाद चलता है पोर्टल : सीएससी संचालक
सीईटी में आवेदन के लिए रोहतक के साहिल को आय प्रमाण-पत्र बनवाने हैं। सरल पोर्टल के काम न करने से पिछले दो दिनों से वे फॉर्म में पूरा ब्योरा नहीं भर पा रहे। रोहतक के काॅमन सर्विस सेंटर(सीएससी) संचालक विनय अहलावत ने बताया कि सरल पोर्टल पर रात 10 बजे से सुबह आठ-नाै बजे तक धीमी गति से काम हो रहा है। दिन में लोड बढ़ते ही पोर्टल बंद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी ओटीपी नहीं आता तो कभी सबमिट बटन नहीं दिखता : गगन
चरखी दादरी के विकासनगर निवासी गगन ने बताया कि वे सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सरल पोर्टल और सीईटी की साइट पर आवेदन करने में लगे रहे। कभी ओटीपी नहीं आता तो कभी सबमिट का बटन नहीं दिखाई देता। तीन घंटे माथापच्ची करने के बाद भी न जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर पाए और न ही सीईटी पर पंजीकरण कर पाए। उन्होंने कहा कि आयोग को इस तरफ ध्यान देते हुए आवेदन की तिथि बढ़ाते हुए सर्वर की समस्या का समाधान करना चाहिए।

चार दिन से बंद है पोर्टल : सुरेंद्र
फतेहाबाद के मेहूवाला निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जब से सीईटी के लिए आवेदन शुरू हुए तब से जाति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने की कोशिश कर रहा हूं। कभी सर्वर डाउन रहता है तो कभी पोर्टल बंद। पिछले चार दिनों से पोर्टल बंद ही पड़ा है।



सरल पोर्टल पर ये भी होते हैं आवेदन
प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं में आवेदन या रिन्युअल के लिए सरल पोर्टल पर ही आवेदन करना होता है। सरल पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना, नया व रिन्युअल शस्त्र लाइसेंस, राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम अपडेट कराने आदि के आवेदन होते हैं।



सरल पोर्टल की हेल्प लाइन नंबर पर भी लोग पूछ रहे सवाल
सरल पोर्टल के काम न करने और कई स्थानों पर धीमी गति से काम करने को लेकर आवेदक सोमवार को सबसे अधिक परेशान रहे। आवेदकों ने पोर्टल की हेल्पलाइन (0172-3968400) पर फोन करके जानकारी जुटाना शुरू कर दिया। हेल्पलाइन पर अधिक फोन आने के कारण नंबर व्यस्त रहा।



आज से नियमित रूप से चलेगा पोर्टल
सरल पोर्टल पर अधिक आवेदन आने के कारण सोमवार को तकनीकी परेशानियां सामने आईं। यदि किसी जिले में बीते तीन-चार दिनों से समस्या आ रही है तो वह स्थानीय स्तर का मामला है। पोर्टल का मेंटीनेंस कराया है, इसलिए तकनीकी समस्या सामने आई। मंगलवार से पोर्टल नियमित रूप से चलेगा और आवेदन होंगे।
सतपाल शर्मा, निदेशक सरल पोर्टल, एनआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed