फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Saini's Punjab mission begins; will hold first direct meeting with BJP workers today

Chandigarh-Haryana News: सैनी का पंजाब मिशन शुरू, आज पहली बार भाजपा कार्यकर्ताओं से करेंगे सीधी बैठक

विज्ञापन
पटियाला की घनौर विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद, उद्योगपतियों से भी करेंगे मुलाकात
विज्ञापन

आशीष वर्मा
चंडीगढ़। पंजाब में 2027 की शुरुआत में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने रणनीति तेज कर दी है। चुनाव से पहले राज्य में पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की जिम्मेदारी पार्टी हाईकमान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रविवार को पहली बार पंजाब जाकर सीधे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री पटियाला जिले की घनौर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। यह पहला मौका होगा जब वे पंजाब में संगठनात्मक स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से औपचारिक संवाद करेंगे। इससे पहले वे पंजाब में किसान समूहों, सामाजिक संगठनों, युवा वर्ग और कारोबारी संस्थाओं के साथ अलग-अलग बैठकों में शामिल होते रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार के दौरे में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सिर्फ पटियाला तक सीमित नहीं रहेगा। पटियाला से लौटने के बाद वे अपने कैंप कार्यालय में पंजाब के करीब 200 उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे मोहाली में आयोजित विशाल सामूहिक श्री सुंदरकांड पाठ में भी शामिल होंगे। पंजाब दौरे से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने निहंग संप्रदाय के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कद हरियाणा की राजनीति में तेजी से बढ़ा है। उनकी कार्यशैली और सक्रिय राजनीतिक भूमिका के चलते वे पार्टी हाईकमान की नजर में ऊर्जावान और प्रभावी मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गए हैं। यही कारण है कि हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया। इन सभी पहलुओं को देखते हुए हाईकमान ने अब पंजाब की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। ब्यूरो


पंजाबी के गायकों से भी लगातार संवाद
पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री सैनी पंजाब के चर्चित गायकों से भी नियमित रूप से मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों में वे हरियाणा सरकार की फिल्म नीति पर चर्चा करने के साथ पंजाब के सामाजिक और राजनीतिक माहौल को लेकर फीडबैक भी लेते हैं। पिछले छह महीनों में वे मनकीरत औलख, मिका सिंह, इंद्रजीत निक्कू और गुरदास मान से मुलाकात कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने सतिंदर सरताज को विशेष तौर पर अपने आवास पर आमंत्रित किया जहां उन्होंने हिंद की चादर गीत भी सुना।




इसलिए पंजाब में सैनी को अहम मान रही भाजपा
हरियाणा और पंजाब सामाजिक, सांस्कृतिक और कारोबारी रूप से एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री सैनी की ननिहाल पंजाब में है और वे राज्य की बोली, संस्कृति और सामाजिक संरचना को भली-भांति समझते हैं। पंजाब के कई क्षेत्रों में सैनी समाज का प्रभाव भी माना जाता है। शांत स्वभाव, संतुलित छवि और जरूरत पड़ने पर आक्रामक राजनीतिक शैली के चलते भाजपा को उम्मीद है कि नायब सिंह सैनी पंजाब में पार्टी के लिए उपयोगी चेहरा साबित हो सकते हैं। लंबे समय से भाजपा को पंजाब में ऐसे नेतृत्व की तलाश थी जो स्वभाव से सबको साथ लेकर चल सके, इस कसौटी पर सैनी फिट बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed