{"_id":"6830db03462a4ca2b6085a33","slug":"sainik-sadan-will-open-in-jind-narnaul-many-facilities-will-be-available-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-717416-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जींद-नारनौल में खुलेगा सैनिक सदन, मिलेंगी कई सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जींद-नारनौल में खुलेगा सैनिक सदन, मिलेंगी कई सुविधाएं
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने दोनों सदनों के लिए करीब 24 करोड़ की मंजूरी दी
चंडीगढ़। हरियाणा के जींद और नारनौल में सैनिक सदन बनेंगे। राज्य सरकार ने करीब छह साल बाद दोनों शहरों में सैनिक सदन के निर्माण को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद के लिए नौ करोड़ 98 लाख 40 हजार और नारनौल के लिए 14 करोड़ 78 लाख 25 हजार रुपये की स्वीकृति दी है। अब संबधित विभाग बहुत जल्द इन सैनिक सदनों का निर्माण करेंगे।
हरियाणा में लाखों पूर्व सैनिक व उनके परिवार रहते हैं। अधिकांश जिलों में सीएसडी कैंटीन व पॉलीक्लीनिक अलग-अलग स्थानों पर किराए के भवनों में चल रहे हैं। इससे पूर्व सैनिकों व सैनिकों के परिवारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदेश के पूर्व सैनिकों की सालों से मांग थी कि ये सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए उन्होंने कई बार सरकार से मुलाकात कर अपनी मांग भी दोहराई थी।
इस पर हरियाणा सरकार ने पानीपत, नूंह, पलवल, फतेहाबाद, जींद, रेवाड़ी, नारनौल और झज्जर में सैनिक सदन खोलने का फैसला किया था। पिछले दिनों सीएम नायब सिंह सैनी ने जींद और नारनौल में सैनिक सदन खोलने की मंजूरी देने के साथ ही निर्माण के लिए राशि भी स्वीकृत कर दी है।
विज्ञापन
एक छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
सैनिक सदन खुलने से पूर्व सैनिकों को बड़ी राहत मिलेगी। सभी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी। सैनिक सदन में विश्राम गृह, जिला सैनिक एवं अर्द्धसैनिक कल्याण कार्यालय, सामुदायिक हाल, पॉलीक्लीनिक, सीएसडी कैंटीन व पार्किंग समेत तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
हेल्पलाइन और सशस्त्र बल तैयारी संस्थान भी खुलेगा
पूर्व सैनिक व उनके परिवारों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हरियाणा सरकार बहुत जल्द चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सेना में भर्ती की तैयारी के लिए सशस्त्र बल तैयारी संस्थान खोलने जा रही है। संबंधित अधिकारियों को इसका खाका तैयार करने के लिए कहा गया है। इन संस्थानों में प्रति वर्ष एक हजार छात्रों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, सैनिक व अर्धसैनिक वर्ग के लिए एक समर्पित हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। इसके लिए भी तैयारी चल रही है।