फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Roadways will have a digital record of equipment.

Chandigarh-Haryana News: रोडवेज में उपकरणों का डिजिटल रिकार्ड होगा

विज्ञापन
परिवहन मंत्री बोले, 15 अगस्त तक रोडवेज की बसों में ट्रैकिंग प्रणाली को लागू करने का प्रयास
विज्ञापन

किस बस में कब टायर डाला गया, कितने किलोमीटर बस का संचालन हुआ सभी जानकारियां मिलेंगी
चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों की ट्रैकिंग के साथ ही बसों में उपयोग होने वाले प्रत्येक उपकरण और सामान का डिजिटल रिकार्ड तैयार होगा। ऐसे में आसानी से पता चल पाएगा कि कहां, कितने किमी. बसों का संचालन हुआ, कब टायर डाला गया, क्या उपकरण कितने दिन पहले डाला गया। वहीं, एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों पर भी बसों के आने-जाने की स्थिति के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए स्क्रीन लगाने का फैसला लिया गया है।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि 15 अगस्त तक बसों की ट्रैकिंग सिस्टम प्रणाली को लागू करने का प्रयास रहेगा। इस संबंध में एप तैयार कराया जा रहा है। प्रेसवार्ता में मंत्री विज ने कहा कि मंत्री बनते ही आदेश दिए थे कि प्रदेश की सभी बसों में ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाए। साथ ही डिजिटल डाटा रखने का काम भी शुरू करा दिया है। हाई पावर परचेज कमेटी को रोडवेज उपकरणों को खरीदने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है और जल्द ही उपकरण और सामान आ जाएगा। विज ने कहा कि बरसातों में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार पहले ही निर्देश दे चुकी है।
विज्ञापन




रोडवेज को मिली सभी 150 वातानुकूलित और सामान्य श्रेणी की 224 बसें
एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में शामिल जिलों में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बीएस 6 माॅडल की सभी 150 बसें आ चुकी हैं और आवश्यकता के अनुसार संबंधित डिपो में संचालन के लिए भेजा गया है। वहीं, सामान्य श्रेणी की यानि साधारण 500 बसों के लिए ऑर्डर दिया गया था। इनमें से 224 बसें आ चुकी हैं। सितंबर तक शेष साधारण बसें भी पहुंच जाएंगी। दरअसल, वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए बीएस 4 माॅडल की बसों पर एनसीआर और दिल्ली में संचालन को लेकर पहले ही रोक लग चुकी है। ऐसे में इनके स्थान पर बीएस 6 माॅडल की एससी व नाॅन एसी बसों का संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed