फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rivers swell due to rain in the mountains alert in villages situated on the banks of Som river

Chandigarh-Haryana News: पहाड़ों पर बारिश से नदियों में उफान, सोम नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट

विज्ञापन
नदी किनारे के गांव खानूवाला में घुसा पानी, ग्रामीण समेटना लगे सामान, पलायन की तैयारी
विज्ञापन

अंबाला में मारकंडा में बहाव हुआ तेज, साथ लगते गांवों के लोग चिंतित
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/चंडीगढ़/हिसार। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। यमुनानगर में सोम नदी का जलस्तर 17 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया है। नदी से 500 मीटर दूर बसे गांव खानूवाला में पानी घुसने से ग्रामीणों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने नदी से सटे गांव खानूवाला, चिंतपुर, लेदी, लोपो, सलेमपुर, तिहानो, अंडोली, दादूपुर सैनी इत्यादि में ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। उधर, अंबाला के मुलाना में मारकंडा नदी उफान पर है। इससे साथ लगते गांवों के लोगों को चिंता सताने लगी है।
बुधवार को प्रदेश के तीन जिलों कुरुक्षेत्र, पानीपत और करनाल में बारिश हुई। अन्य जिलों में उमसभरी गर्मी के कारण लोग परेशान रहे। रात का तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण रात में भी उमस से राहत नहीं मिल रही है। राज्य में सबसे अधिक तापमान पलवल में 36.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बाकी शहरों का तापमान 35 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

------------
यमुनानगर में दादूपुर-नलवी और करनाल में आवर्धन नगर टूटी
यमुनानगर के भूखड़ी गांव के पास दादूपुर-नलवी नहर का किनारा बुधवार को दो अलग-अलग जगहों से टूट गया। दोनों जगह करीब 10 से 15 फीट का कटाव है। इससे साथ लगते खेतों में पानी भर गया, जिसके चलते सैकड़ों एकड़ फसलें पानी में डूब गईं। करनाल के इंद्री में गांव ईस्लामनगर से कलसौरा जाने वाली सड़क पर आवर्धन नहर के पास बनी पुलिया पानी के तेज बहाव के चलते टूट गई। इससे लगभग दो दर्जन गांवों का आपसी संपर्क टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मकान पर गिरी बिजली, हाईवे बाधित, मकान में दरार
यमुनानगर में एक मकान पर बिजली गिरने से इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए और एक पुलिस की गाड़ी धंस गई। जगाधरी-पांवटा नेशनल हाईवे के पास खेतों में पानी भर गया। यहां पेड़ गिरने से दो घंटे तक हाईवे बंद रहा और आवाजाही रुक गई। करनाल के इंद्री में एक मकान में दरार आ गई है। पानीपत में बारिश के बाद धान रोपाई का कार्य तेज हो गया है।

-------
जिलेवार बारिश का आंकड़ा
करनाल- 66.8 एमएम
यमुनानगर-65 एमएम
कैथल- 37 एमएम
कुरुक्षेत्र -59 एमएम
पानीपत -13 एमएम
अंबाला- 3 एमएम
-------
36 घंटे में पूरे हरियाणा में छाएगा मानसून, छह दिन बारिश का अलर्ट

प्रदेश में मानसून के प्रवेश करते ही तेज बारिश शुरू हो गई है। राज्य के सात शहर अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत व सोनीपत में मध्यम बारिश दर्ज की गई है। पूरे दिन हरियाणा में 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 36 घंटे में मानसून पूरे हरियाणा में छा जाएगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि बारिश को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हुई हैं। इसके प्रभाव से अगले छह दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने 28, 29 व 30 जून को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed