{"_id":"6838b4f5eeb1a6ea86066086","slug":"revised-result-of-group-d-released-those-with-less-marks-will-be-given-jobs-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-723491-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: ग्रुप डी का संशोधित परिणाम जारी, कम अंकों वालों की जाएगी नाैकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: ग्रुप डी का संशोधित परिणाम जारी, कम अंकों वालों की जाएगी नाैकरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रुप-डी-2018 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। ईडब्ल्यूपी (एलिजिबल स्पोर्ट्स पर्सन) श्रेणी में पहले नाैकरी पाने वालों के यदि नए परिणाम वालों से कम अंक हैं तो उन्हें नाैकरी से हाथ धोना पड़ेगा।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य भूपेंद्र चाैहान ने बताया कि ईडब्ल्यूपी श्रेणी में नाैकरी के लिए आवेदन करने वालों में से कई अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण-पत्र फर्जी पाए गए थे। आयोग ने परिणाम रोककर सभी खेल प्रमाण पत्रों की जांच कराई। जिन अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र सही थे वे परिणाम घोषित न होने पर कोर्ट चले गए। कोर्ट के आदेश पर सशर्त परिणाम घोषित कर दिया गया, लेकिन तब शर्त लगाई गई थी कि यदि संशय वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्र जांच में सही पाए गए तो कम अंक होने पर भी नाैकरी पाने वालों पर अधिक अंक वालों को वरीयता के आधार पर नाैकरी दी जाएगी। सफल अभ्यर्थियों को बेलदार, माली के अलावा रसोईया, मैकेनिकल सहायक आदि पदों पर अलग-अलग विभागों में नियुक्ति मिलेगी ब्यूरो