फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Retired Justice HS Bhalla appointed administrator of Football Association

Chandigarh-Haryana News: रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला फुटबॉल एसोसिएशन के प्रशासक नियुक्त

विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


- दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक हो सकता है फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव, रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला को हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन का प्रशासक व जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कार्यभार भी संभाल लिया है। अब दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन का चुनाव भी करवाया जा सकता है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


रिटायर्ड जस्टिस एचएस भल्ला राज्य विधि आयोग हरियाणा के अध्यक्ष हैं। फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव के लिए रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश भूपिंदर सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। मालूम हो कि हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रशासक नियुक्त होने के बाद भल्ला ने फुटबॉल टीम की आगामी स्टेट गेम्स में एंट्री भी करवाई है। इससे पूर्व एचएस भल्ला हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के चुनाव के लिए नियम बनाने व इन्हें लागू करवाने के साथ चुनाव संपन्न करवाने में भी भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed