फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Retired IPS Dr. RC Mishra became the chairman of Police Complaints Authority.

Chandigarh-Haryana News: रिटायर्ड आईपीएस डाॅ. आरसी मिश्रा बने पुलिस शिकायत प्राधिकरण के चेयरमैन

विज्ञापन
पूर्व आईएएस सिवाच को बनाया सदस्य, दोनों ही सरकार के करीबी रहे हैं
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी डाॅ. आरसी मिश्रा को चेयरमैन और पूर्व आईएएस अधिकारी ललित सिवाच को सदस्य बनाया है। इनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। इससे पहले पूर्व आईएएस नवराज संधू प्राधिकरण की चेयरमैन थीं। उनका कार्यकाल खत्म होने के बाद यह पद पिछले चार महीने से खाली पड़ा था।
प्राधिकरण के नवनियुक्त चेयरमैन डाॅ. आरसी मिश्रा पिछले साल रिटायर हुए थे। दो साल पहले उनका नाम डीजीपी की दौड़ में शामिल था लेकिन उनकी जगह एक साल जूनियर बैच के आईपीएस शत्रुजीत कपूर डीजीपी चुने गए। माना जा रहा है कि सरकार ने उनके डीजीपी नहीं बनने पर उन्हें चेयरमैन बनाकर उन्हें मानने की कोशिश की है। उनकी पत्नी डॉ. अर्चना मिश्रा सोनीपत स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की वीसी रह चुकी हैं। बताते हैं कि वे संघ व भाजपा नेताओं के करीबी भी रहे हैं। वहीं, ललित सिवाच भी सरकार के करीबी रहे हैं। कई मौकों पर सरकार के संकटमोचक बने हैं। सिवाच किसान आंदोलन के दौरान सोनीपत के डीसी रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सरकार के कई कार्यक्रमों का सफल आयोजन करवाया। उल्लेखनीय है कि हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया था। अथॉरिटी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आने वाले शिकायतों पर भी सुनवाई करती है। इसमें पुलिस के खिलाफ दुष्कर्म या दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस हिरासत में मृत्यु, गंभीर चोट, बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत में रखना, जबरदस्ती वसूली करना, किसी की जायदाद को हड़पना, पुलिस कर्मचारी का संगठित अपराध में शामिल होना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed