{"_id":"682f8a5497508090e507187d","slug":"responses-sought-from-officials-on-pending-complaints-on-jan-samvad-and-cm-window-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-716969-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जनसंवाद व सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों पर अधिकारियों से जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जनसंवाद व सीएम विंडो पर लंबित शिकायतों पर अधिकारियों से जवाब तलब
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार ने समीक्षा बैठक की, सिंचाई व राजस्व अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
चंडीगढ़। जनसंवाद, सीएम विंडो और एसएमजीटी पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार की ओर से राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के प्रति नाराजगी जाहिर की और उन्हें नोट भी जारी किया है। इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग के एसएमजीटी के नोडल अधिकारी से लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही के लिए यथाशीघ्र स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।
राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि मुख्यालय एवं जिला स्तर पर बड़ी संख्या में शिकायतें लंबित हैं और जिला स्तर पर न तो तो प्रभावी निगरानी हो रही है और न ही नियमित समीक्षा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉ. साकेत कुमार ने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग की एक पृथक समीक्षा बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, जिसमें लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (सीईबीडब्लयूएस) के स्तर पर जनसंवाद पोर्टल पर लंबित 745 मामलों को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं, सिंचाई विभाग के अंबाला व यमुनानगर सर्कल के अधिकारियों को जिलों से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध समाधान हेतु सख्त चेतावनी दी गई है। बैठक के दौरान निर्माण/मरम्मत कार्यों, जल आपूर्ति और बाढ़ नियंत्रण से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें नहरों, ड्रेनों, माइनरों, पुलों, जल मार्गों, सड़कों के निर्माण/मरम्मत, तालाबों की सौंदर्यीकरण योजना संबंधी मुद्दे शामिल रहे। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने विभागों के नोडल अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की सभी विभागों को आने वाली समस्याओं पर समन्वय बनाकर तुरंत समाधान करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ध्येय है कि जनता को हर हाल में तय समयावधि में सभी सुविधाएं मिले, इसमें किसी स्तर पर भी किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी विवेक कालिया ने बताया कि संबंधित विभागों के सभी अधिकारियों की लंबित जनसंवाद/सीएम विंडो/एसएमजीटी प्रकरणों की गहन समीक्षा कर प्रत्येक मामले की प्रगति पर ब्यौरा लिया गया।