फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rekha Sharma elected unopposed as Rajya Sabha MP Congress did not field candidate

राज्यसभा सीट पर भाजपा का कब्जा: निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई रेखा शर्मा, कांग्रेस ने नहीं उतारा प्रत्याशी

Fri, 13 Dec 2024 09:21 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2024 09:21 PM IST
सार

हरियाणा राज्यसभा सीट पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा उम्मीदवार रेखा शर्मा को निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुना गया है। उनके विरोध में किसी भी दल ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। 

विज्ञापन
Rekha Sharma elected unopposed as Rajya Sabha MP Congress did not field candidate
रेखा शर्मा को सर्टिफिकेट देते रिटर्निंग ऑफिसर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता रेखा शर्मा राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। शर्मा के सामने किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा था। नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने जीत का सर्टिफिकेट देकर उन्हें विजयी घोषित किया।

विज्ञापन


शर्मा का कार्यकाल अगस्त 2028 तक रहेगा। इसी के साथ चार महीने में यह दूसरा मौका है, जब भाजपा उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया हो। अगस्त में भाजपा नेता किरण चौधरी भी निर्विरोध निर्वाचित हुई थी।
विज्ञापन

हरियाणा में राज्यसभा की सीट उस समय खाली हो गई जब अक्तूबर में विधानसभा चुनाव में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार विधायक चुने गए। विधायक बनने पर उन्होंने राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक हैं और तीन निर्दलियों का उन्हें समर्थन प्राप्त है। ऐसे में उनकी जीत तय थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारने से मना कर दिया था। जीत के बाद रेखा शर्मा ने कहा- वह राज्यसभा में महिलाओं के हित व अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी आवाज बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। हरियाणा में राज्यसभा की पांच सीटें हैं। इनमें चार सीटों पर अब भाजपा का सीधे कब्जा है। भाजपा के सुभाष बराला, रामचंद्र जांगड़ा और किरण चौधरी भाजपा राज्यसभा में सांसद हैं। वहीं, निर्दलीय कार्तिकेय शर्मा भी भाजपा के समर्थन से राज्यसभा सांसद चुने जा चुके हैं। उनकी मां शक्ति रानी शर्मा कालका से भाजपा की विधायक हैं। राज्यसभा जाने वाली रेखा शर्मा छठी महिला हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed