फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Registry scam: Disciplinary action initiated against 38 revenue officers, Haryana News

रजिस्ट्री घोटाला: 38 राजस्व अफसरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के समय 2020 में रजिस्ट्री से जुड़े घोटाले में 38 राजस्व अधिकारियों पर गाज गिरना तय हो गया है। सरकार ने इन अधिकारियों का ब्योरा जिला उपायुक्तों से मांगा है और जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा है। इससे तय है कि संबंधित अधिकारियों पर सरकार शिकंजा कसने जा रही है।
विज्ञापन

वित्तायुक्त राजस्व डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों के साथ हुई बैठक में कहा कि 6 जिला राजस्व अधिकारियों , 23 तहसीलदारों और 9 नायब तहसीलदारों सहित 38 दोषी राजस्व अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जा रही है। संबंधित जिलों के उपायुक्तों से समय पर ब्योरा मांगा है और जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन

बताया कि राज्य भर में सीमांकन प्रक्रिया जल्द उन्नत रोवर्स के माध्यम से संचालित की जाएगी और सभी उपायुक्तों को कर्मचारियों के प्रशिक्षण और उपकरणों की अग्रिम खरीद सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे। उपायुक्तों से कृषि जनगणना 2021-22 के दूसरे चरण के लिए लंबित सत्यापन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आग्रह किया, लेकिन 16 जिलों में सरकार के आदेशों का पालन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुमिता मिश्रा ने राज्य के सभी जिलों में आधुनिक राजस्व अभिलेख कक्ष (एमआरआरआर) स्थापित करने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने डिजिटल अभिलेखों का सभी दस्तावेज सत्यापन का काम 15 अगस्त तक पूरा कराने के आदेश दिए। हरियाणा में पंजीकरण सेवाएं जल्द ही पूरी तरह से कागज रहित होंगी। म्यूटेशन के लंबित मामलों को कम करने के लिए नया सॉफ्टवेयर विकसित किया है, जोकि स्वामित्व पंजीकरण के समय एक साथ म्यूटेशन की अनुमति देता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed