फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Recruitment will be done for 582 vacant posts of Women and Child Development.

Chandigarh-Haryana News: महिला-बाल विकास के खाली 582 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, महिला सशक्तीकरण हब में भरे जाएंगे 104 पद
विज्ञापन



चंडीगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग के खाली पड़े 582 पदों पर जल्द भर्ती होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसकी मंजूरी दे दी है। इनमें से 300 पद वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन के लिए होंगे और 104 पदों पर महिला सशक्तीकरण हब के लिए नियुक्ति की जाएगी। इन खाली पदों की वजह से महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाएं और कार्यक्रम प्रभावित हो रहे थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले दिनों महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने खाली पदों का ब्योरा रखते हुए इनकी अहमियत भी बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत मंजूरी देते हुए जल्दी भर्ती शुरू करने के निर्देश दिए। वुमन एंड चाइल्ड हेल्पलाइन में कॉल अटेंडर के काफी पद खाली पड़े हैं। महिला सशक्तिकरण हब के अलावा हर जिले में स्थापित वन स्टॉप सेंटर में काउंसलर, लीगल एडवाइजर, ऑफिस असिस्टेंट, असिस्टेंट और सिक्योरिटी गार्ड के पद भी भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed