{"_id":"68e2d495bba18e882403ca12","slug":"rao-narendra-will-take-over-as-haryana-congress-president-today-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-837518-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आज हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालेंगे राव नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आज हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालेंगे राव नरेंद्र
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह सोमवार दोपहर बाद चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सेक्टर-9बी में कार्यभार संभालेंगे। इस समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के चेयरमैन, यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
हरियाणा कांग्रेस की ओर से जारी पत्र के अनुसार कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, एआईसीसी सचिव एवं सह प्रभारी जितेंद्र बघेल और प्रफुल्ल विनोद राव भी मौजूद रहेंगे। कार्यभार संभालने के बाद राव नरेंद्र वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और युवा नेताओं को आगे लाने की रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं। ब्यूरो