{"_id":"68e2d5112f587455c800a167","slug":"ram-narayan-advisor-to-the-speaker-of-the-legislative-assembly-will-address-the-training-program-of-pride-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-837136-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: विस अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण करेंगे प्राइड के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: विस अध्यक्ष के सलाहकार राम नारायण करेंगे प्राइड के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के सलाहकार एवं विधानसभा के पूर्व अतिरिक्त सचिव राम नारायण यादव नई दिल्ली स्थित लोकसभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 6 से 10 अक्तूबर तक संसद भवन परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में संसद और राज्य विधान मंडलों के सचिवालयों सहित विभिन्न राज्य सरकारों के अधिकारी भाग लेंगे। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को विधायी प्रारूपण की बारीकियों से अवगत कराना है। राम नारायण यादव 6 अक्तूबर को दोपहर 3:45 बजे संसद पुस्तकालय भवन स्थित प्राइड के व्याख्यान कक्ष में दल-बदल विरोधी कानून विषय पर व्याख्यान देंगे। प्राइड संस्थान समय-समय पर सांसदों, राज्य विधान मंडलों के सदस्यों, सरकारी अधिकारियों, छात्रों और विदेशी प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रणाली की समझ को गहरा करना और विधायी कार्यों में पारदर्शिता व दक्षता को बढ़ावा देना है।