फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Rajesh Khullar Became overall incharge of Haryana CMO responsibility of 21 departments

Haryana: पूर्व IAS राजेश खुल्लर बने हरियाणा सीएमओ के ओवरऑल इंचार्ज, 21 विभागों की संभालेंगे जिम्मेदारी

Thu, 05 Dec 2024 08:23 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 05 Dec 2024 08:23 AM IST
सार

पूर्व सीएम मनोहर सरकार के वक्त पूर्व आईएएस राजेश खुल्लर के पास 17 विभाग थे। उन्हें सीएमओ का ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। इसके साथ उनके पास उन विभागों की भी जिम्मेदारी रहेगी, जो अन्य अधिकारियों को नहीं दिए गए हैं।

विज्ञापन
Rajesh Khullar Became overall incharge of Haryana CMO responsibility of 21 departments
सीएम नायब सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

नायब सैनी सरकार ने सीएमओ में तैनात अधिकारियों के बीच कार्य वितरण कर दिया गया है। इसके तहत सीएम के मुख्य प्रधान सचिव व पूर्व आईएएस राजेश खुल्लर एक बार फिर सबसे पॉवरफुल अधिकारी बनकर उभरे हैं। उन्हें 21 विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


सीएम के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता के पास नौ विभाग होंगे। इसके अलावा सीएम की घोषणा से संबंधित कार्यों की भी जिम्मेदारी गुप्ता के पास रहेगी। 

सीएमओ में तैनात एचसीएस व ओएसडी सीएम विवेक कालिया को सीएम विंडो व जनसंवाद के कार्य रहेंगे। सीएम के दूसरे ओएसडी सुधांशु गौतम छह विभाग और तीसरे ओएसडी व एचसीएस राकेश संधू के पास सीएम विंडो व ग्रीवेंसेज की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन

खुल्लर के पास रहेंगे ये विभाग

राजेश खुल्लर : न्याय प्रशासन, आयुष, उत्पाद शुल्क और कराधान, वित्त, सामान्य प्रशासन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, अतिथ्य एवं सतर्कता, स्वास्थ्य, घर, उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति, सिंचाई और जल संसाधन, जेल, परिश्रम, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी, सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, लोक निर्माण, राजभवन मामले, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय, नगर एवं ग्राम नियोजन व शहरी संपदा। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय का संपूर्ण प्रभार, सीएम कार्यालय, विधायी कार्य से संबंधित सभी मामले, मंत्रिपरिषद के समक्ष लाए गए विधायी प्रस्ताव व अध्यादेश जारी करने जैसे कार्य शामिल हैं।

नागरिक उड्डयन व स्थानीय निकाय गुप्ता के पास रहेंगे

सीएम के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता के पास नौ विभाग होंगे। इनमें नागरिक उड्डयन, सहकारिता, पर्यावरण वन एवं वन्य जीव, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले , सभी के आवास , खान एवं भूविज्ञान, परिवहन, शहरी स्थानीय निकाय, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता और सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन से संंबंधित कार्य शामिल किए गए हैं।

किसान व सीएम विंडो की जिम्मेदारी साकेत कुमार को अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार के पास आठ विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, विकास एवं पंचायत, चुनाव, मत्स्य पालन, विदेशी सहयोग, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व सीएम विंडो के तहत विभिन्न विभागों के प्रदर्शन की निगरानी करेंगे। इसके अलावा उप प्रधान सचिव यशपाल के पास सात विभागों की जिम्मेदारी रहेगी। इनमें वस्तुकला, अभिलेखागार, पर्यटन, उच्च शिक्षा, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, स्कूल शिक्षा, खेल और सरस्वती हेरिटेज बोर्ड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed