Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Raj Bhavan was filled with music with Haryana's Ghoomar, Punjab's Bhangra and Bengal's Natuwa.

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा के घूमर, पंजाब के भांगड़ा और बंगाल के नटुआ से संगीतमय हुआ राजभवन

विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के प्रसिद्ध नृत्य घूमर, पंजाब के भांगड़ा और बंगाल के नटुआ से चंडीगढ़ राजभवन की शाम सुरों से सराबोर हो गई। मौका था हरियाणा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम का। राजभवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, उनकी पत्नी मित्रा घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप जलाकर किया। माैके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए छह लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन



शुरुआत हरियाणा के पारंपरिक लोकनृत्य से हुई। इसके बाद पंजाब के भांगड़ा ने समा बांध दिया और दर्शकों की तालियों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। पश्चिम बंगाल के लोकनृत्य नटुआ और हरियाणा के घूमर ने अपनी लयात्मक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने इस सांस्कृतिक आयोजन को भावनात्मक ऊंचाई दी और वातावरण देशप्रेम से सराबोर कर दिया। डॉ. मोनिका के देवी आराधना गीत की प्रस्तुति ने वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
विज्ञापन

माैके पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, आरती सिंह राव, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, सेवा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपमा, पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह, नगर एवं ग्राम नियोजन एवं शहरी संपदा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अपूर्व कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, सूचना जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग, राज्यपाल के सचिव दुष्मंता कुमार बेहरा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed