{"_id":"693f0e5f9c4889842d04f0ac","slug":"rahul-is-misleading-by-telling-lies-congress-exploded-many-bombs-all-of-them-went-in-vain-saini-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-897174-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राहुल झूठ बोलकर गुमराह कर रहे, कांग्रेस ने कई बम फोड़े, सब फुस्स हो गए-सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राहुल झूठ बोलकर गुमराह कर रहे, कांग्रेस ने कई बम फोड़े, सब फुस्स हो गए-सैनी
विज्ञापन
- सीएम, प्रदेशाध्यक्ष, ने मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुना गृहमंत्री अमित शाह का भाषण
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल के अटल सभागार में मंत्रियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों सहित करीब 200 पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बड़ी स्क्रीन पर लोकसभा में दिए गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण को सुना। सैनी ने कहा कि राहुल गांधी झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने में लगे है जिसका जवाब जनता 2029 के चुनाव में देगी। कांग्रेस ने वोट चोरी जैसे कम बम फोड़े लेकिन सब फुस्स हो गए।
सभी नेताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण की जमकर तारीफ की और इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई सीटें 5 हजार वोटों से भी कम अंतर से जीती है। रोहतक में मात्र 1341, लोहारू में 792, आदमपुर में 1268 वोटों के अंतर से जीतीं है। वहीं, सढ़ौरा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 1699, पंचकूला में 1997 वोटों के अंतर से जीते हैं। सीएम सैनी ने कहा कि अगर वोट चोरी होती तो कांग्रेस की ये सीटें भी नहीं आ पाती। सैनी ने कहा कि वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस को संसद में गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे विस्तार से जवाब दिया, लेकिन कांग्रेस पार्टी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को सलाह देते हुए कहा कि वे भी बड़ी स्क्रीन पर श्री शाह का संसद में दिया हुआ भाषण सुनें। अगर समझ में नहीं आए तो दोबारा से पूछ लें। इस दौरान संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया भी मौजूद रहे।
सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय में 1948 में जीप घोटाला, 1956 में एलआईसी घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, वाड्रा डीएलएफ घोटाला, हेराल्ड घोटाला को सभी जानते हैं।