फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Private schools will have to upload students' information by May 15.

Chandigarh-Haryana News: निजी स्कूलों को 15 मई तक अपलोड करनी होगी छात्रों की जानकारी

विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेशभर के 689 निजी स्कूलों में चिराग स्कीम के तहत 5वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के दाखिले की जानकारी 15 मई तक पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी निजी स्कूलों की ओर से दाखिला लेने वाले छात्रों का विवरण विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी किए है। वहीं, शिक्षा विभाग का आधिकारिक लिंक 15 मई 2025 तक लाइव कर दिया गया है।
विज्ञापन



प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश है कि स्कूलों से डाटा अपडेशन की रोजाना रिपोर्ट लेकर शिक्षा निदेशालय को जानकारी देंगे। इसी के आधार पर छात्रों की फीस की राशि का क्लेम स्कूलों को जारी किया जा सकेगा।
विज्ञापन



प्रदेश में चिराग योजना के तहत 5वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिले का 15 मार्च से 31 मार्च तक का समय था। इसी तरह एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी करनी थी, लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ाकर 7 मई तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed