फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Preparations complete to hand over Ambala airport to DGCA, letter written, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: अंबाला एयरपोर्ट को डीजीसीए को सौंपने की तैयारी पूरी, लिखा पत्र

विज्ञापन
हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग ने लिखा पत्र, अब विमानन एजेंसियां करेगी निरीक्षण
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जो भी आपत्तियां आएंगी, उसे दूर करने के बाद ही हवाई यात्रा शुरू हो सकेगी






अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की हिसार एयरपोर्ट के बाद अब अंबाला एयरपोर्ट शुरू करने की पूरी तैयारी है। हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से अंबाला एयरपोर्ट की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उड्डयन विभाग ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पत्र लिखकर अंबाला एयरपोर्ट को सौंपने का आग्रह किया है। अब नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अंबाला एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां मिलेगी, उस पर तीनों की ओर से आपत्ति दर्ज की जाएगी। आपत्ति को दूर करने के बाद अंबाला एयरपोर्ट को उड़ान का लाइसेंस मिलेगा।
नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उड़ान शुरू होने में कम से कम दो से तीन महीने और लग सकते हैं। नागरिक उड्डयन विभाग मंत्री विपुल गोयल ने बताया, अंबाला एयरपोर्ट का एजेंसी दौरा कर रही हैं। उनकी ओर से जो भी आपत्तियां होंगी उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। सरकार ने विमान सेवाओं के लिए जो वादा किया है उसे पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन से सटी 20 एकड़ जमीन भारतीय सेना से घरेलू एयरपोर्ट बनाने के लिए ली है। इसकी कीमत करीब 133 करोड़ रुपये थी। अंबाला एयरपोर्ट पर अंडर व्हीकल सर्च मिरर, ड्रग डिटेक्शन किट, विस्फोटक जांच उपकरण और सुरक्षा से संबंधित अन्य आधुनिक तकनीक पहले पहुंच चुकी है। सामान की जांच के लिए दो एक्सरे मशीन लगाई जा चुकी हैं। अंबाला से अयोध्या, जम्मू, श्रीनगर और लखनऊ रूट के लिए विमान सेवा शुरू होनी है।
विज्ञापन


हिसार से जयपुर के लिए उड़ान सेवा में लगेगा समय

हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा शुरू की जा चुकी है। अब जयपुर के लिए उड़ान शुरू की जानी है। उड्डयन विभाग की ओर से इसके लिए पूरी तैयारी है लेकिन विमानन कंपनी के पास विमान की कमी पड़ गई है। उसके पास कोई अतिरिक्त विमान नहीं है। ऐसी स्थिति में विमानन कंपनी जयपुर के लिए अपनी किसी दूसरी उड़ान को हिसार से जयपुर को जोड़ने में जुटी है। नए विमान की कीमत करीब 150 करोड़ से लेकर 300 करोड़ है। ऐसे में कंपनी किसी उड़ान को हिसार से जयपुर को लिंक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिसार से चंडीगढ़ के लिए ज्यादा लोग यात्रा कर रहे हैं

सरकार ने हिसार से चंडीगढ़ विमान सेवा की शुरुआत नौ जून से की थी। एक महीने में हिसार से चंडीगढ़ के लिए 250 लोगों ने हवाई यात्रा की है। वहीं, चंडीगढ़ से हिसार के लिए 140 लोगों ने यात्रा की है। आंकड़ों से साफ है कि हिसार से चंडीगढ़ लोग ज्यादा आ रहे हैं। उधर, हिसार से अयोध्या उड़ान सेवा शुरू हुए तीन हो गए हैं। इस दौरान हिसार से अयोध्या के लिए 1178 यात्रियों ने उड़ान भरी। वहीं, हिसार से नई दिल्ली 571 व दिल्ली से हिसार के लिए 505 लोगों ने यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed