फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Portal for CET will be launched soon, exam will be held in the last week of May, Haryana News

Chandigarh-Haryana News: सीईटी के लिए जल्द शुरू होगा पोर्टल, परीक्षा मई के आखिरी सप्ताह में

विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने सीईटी की तैयारियां तेज कीं, इस हफ्ते आ सकता है विज्ञापन
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में ग्रुप सी व डी के लिए आयोजित होने वाला समान योग्यता टेस्ट (सीईटी) मई के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है। वहीं, पंजीकरण पोर्टल भी अगले हफ्ते से खुलने की संभावना है। इससे पहले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से विज्ञापन जारी होगा, जिसमें योग्यता संबंधी जानकारी होगी। उल्लेखनीय है कि सीईटी को लेकर लाखों अभ्यर्थी इंतजार में हैं। इससे पहले सीईटी नवंबर 2022 में हुआ था। उसके बाद से यह लटका हुआ है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते विधानसभा सत्र में सीईटी को मई में कराने का एलान किया था। उसके बाद से सीएमओ दफ्तर में सीईटी की तैयारियों को लेकर लगातार बैठकें हो रहीं हैं। बीते शुक्रवार को भी हुई एक बैठक में तय किया गया है कि 28 व 30 मई के बीच सीईटी कराया जा सकता है। 26-27 मई से स्कूलों में ग्रीष्मावकाश शुरू हो जाएगा। इसलिए आयोग को यह तारीख ठीक लग रही है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस बार पंजीकरण पोर्टल सिर्फ 12 से 15 दिन के लिए खुलेगा। उसके बाद त्रुटियां को ठीक करने के लिए भी तीन दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए एआई का होगा इस्तेमाल, 2300 केंद्रों पर सीसीटीवी

हरियाणा सरकार ने आयोग को सीईटी नकल रहित कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके लिए आयोग एआई का भी इस्तेमाल कर सकता है। परीक्षा के लिए 2300 केंद्र बनाए जाएंगे। सभी केंद्र सीसीटीवी से लैस होंगे। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए आयोग के मुख्यालय में भी एक विशेष कक्ष बनाया जाएगा। इस बार सीईटी में 17 लाख से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। पिछले सीईटी में 11.50 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था, जिसमें से आठ लाख युवाओं ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कभी भी जारी हो सकता है विज्ञापन

वन टाइम रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खोला जाना है। पोर्टल से पहले विज्ञापन जारी होगा, जिसकी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। हरियाणा सरकार की ओर से विज्ञापन को अंतिम रूप भी दे दिया गया है। यह विज्ञापन कभी भी जारी हो सकता है। इस विज्ञापन में रजिस्ट्रेशन से लेकर योग्यता, उम्र जैसे सभी जानकारियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed