फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Politics heats up over the return of young people from America in chains

Chandigarh-Haryana News: अमेरिका से युवाओं की बेड़ियों में वापसी पर सियासत गरमाई

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। अमेरिका से युवाओं की बेड़ियों में वापसी को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और इनेलो ने भाजपा के राज में बेरोजगारी और कुप्रशासन का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है। दोनों दलों ने बेरोजगारी, पलायन और नशे की बढ़ती समस्या पर सरकार से जवाब मांगा। डिपोर्ट मामले की जांच और युवाओं को रोजगार देने की मांग भी उठाई।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अमेरिका से लौटे ये युवा अपराधी नहीं है बल्कि बेरोजगारी और निराशा के शिकार हैं। यह प्रदेश सरकार की असफल नीतियों का नतीजा है जिससे युवाओं के सपने टूट रहे हैं। राव ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच, पीड़ित परिवारों को सहायता और रोजगार सृजन की ठोस नीति लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

उधर, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि बेड़ियां पहनाकर हरियाणवी युवाओं का डिपोर्ट होना भाजपा सरकार की नाकामियों का परिणाम है। चौटाला ने सरकार से मांग की है कि इन युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार दिया जाए और अवैध तरीके से विदेश भेजने वाले एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed