फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   PG admission dates extended; registration now open until August 7.

Chandigarh-Haryana News: पीजी दाखिले की तारीख बढ़ीं, अब 7 अगस्त तक पंजीकरण

विज्ञापन
पहली अंतिम मेरिट सूची 11 अगस्त को जारी होगी, 12 से 14 अगस्त तक फीस जमा करा सकेेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (पीजी) पहले वर्ष के दाखिलों का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह संशोधित शेड्यूल प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदानित (एडेड) और स्ववित्तपोषित (सेल्फ फाइनेंस) कॉलेजों में लागू होगा। अब विद्यार्थी 7 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। आवेदन में संशोधन 8 अगस्त तक किया जा सकेगा।



पीजी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 26 जुलाई निर्धारित की गई थी। नए शेड्यूल के अनुसार
दस्तावेजों का सत्यापन और आपत्तियों का निस्तारण 9 अगस्त तक पूरा होगा। पहली अस्थायी मेरिट सूची 10 अगस्त और अंतिम मेरिट सूची 11 अगस्त को जारी की जाएगी। पहले चरण में चयनित विद्यार्थियों को 12 से 14 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी। खाली सीटों के लिए दूसरे चरण की भौतिक काउंसलिंग 15 अगस्त से शुरू होगी। इसके लिए पोर्टल 16 अगस्त को दोबारा खोला जाएगा। 17 से 23 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश लिए जा सकेंगे। 24 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed