फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Patwaris will wear black bands for three days starting today

Chandigarh-Haryana News: आज से तीन दिन काली पट्टी बांधकर काम करेंगे पटवारी, 9 को धरना

विज्ञापन
- पटवारी स्तर पर अभी भी 45 हजार एकड़ से अधिक गिरदावरी का कार्य शेष
विज्ञापन

- गिरदावरी का कार्य हो सकता है प्रभावित, पटवारी एसोसिएशन ने कहा, सरकार नहीं सुन रही
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में बरसात से हुए नुकसान को लेकर गिरदावरी का कार्य जारी है। रविवार तक पटवारियों के स्तर पर अभी भी 45549.82 एकड़ जमीन की गिरदावरी का कार्य शेष है जबकि नए पटवारियों को वेतन न मिलने पर पटवारियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। अब सोमवार से बुधवार तक तीन दिनों तक पटवारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। 9 अक्तूबर को प्रदेशभर के पटवारी तहसीलों में सांकेतिक धरना देंगे और काम-काज से दूर रहेंगे। फिर भी सरकार सुनवाई नहीं करेगी तो प्रदेशभर के पटवारी काली दिवाली मनाएंगे।
प्रदेश के अंबाला, गुरुग्राम, भिवानी, जींद, फरीदाबाद, रोहतक, मेवात, पलवल, चरखी दादरी में पटवारियों के स्तर से गिरदावरी का कार्य पूरा हो गया है। शेष जिलों में कार्य जारी है। अभी कानूनगो स्तर पर 269997.85 एकड़, क्षेत्रीय राजस्व अधिकारियों के स्तर पर 447341.1 एकड़, एसडीएम स्तर पर 456900.1 एकड़, जिला राजस्व अधिकारियों के स्तर पर 150543.13 एकड़, जिला उपायुक्त स्तर पर 93865.79 एकड़ और मंडल आयुक्त स्तर पर अभी भी 76457 एकड़ गिरदावरी का कार्य लंबित है। वहीं, दी रेवेन्यू एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान जयबीर चहल ने बताया कि प्रदेश में इस वर्ष एक जनवरी से 2605 नए पटवारियों को नियुक्ति मिली और तभी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं लेकिन इस अवधि में 10 हजार रुपये मानदेय मिल रहा है।
विज्ञापन

सरकार की घोषणा के अनुसार नए पटवारियों के प्रशिक्षण की अवधि डेढ़ वर्ष के बजाय एक वर्ष की जाए और प्रशिक्षण की अवधि में पूरा वेतन मिले। इस मांग को सरकार पूरा नहीं कर रही है इसलिए दोनों ही मांग नहीं मांगी तो 9 अक्तूबर को किसी भी बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------


इन जिलों में पटवारियों के स्तर से लंबित गिरदावरी का कार्य
जिला
लंबित गिरदावरी (एकड़ में)

फतेहाबाद
2.42

हिसार
189.24

झज्जर
2896.73

कैथल
274.191

करनाल
171.87

कुरुक्षेत्र
105.66

महेंद्रगढ़
5760.29

पंचकूला
23.59

पानीपत
703.5

रेवाड़ी 2063.77

सिरसा
28902.012

सोनीपत
4389.25

यमुनानगर
33.14

राजस्व विभाग के अनुसार रात 7.30 बजे तक का ब्योरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed