फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Parvinder Singh Chauhan appointed new Advocate General of Haryana

Haryana: प्रविंद्र सिंह चाैहान बने हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल, बलदेव महाजन की जगह लेंगे

Mon, 23 Dec 2024 08:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 08:34 PM IST
सार

प्रविंद्र सिंह चौहान की नियुक्ति वरिष्ठ एडवोकेट बलदेव महाजन के जगह हुई है। 70 वर्षीय महाजन को नवंबर 2014 में नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
Parvinder Singh Chauhan appointed new Advocate General of Haryana
हरियाणा के नए एडवोकेट जनरल परविंदर सिंह चाैहान। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के वरिष्ठ एडवोकेट जनरल प्रविंद्र सिंह चौहान को तुरंत प्रभाव से हरियाणा का एडवोकेट जनरल (एजी) नियुक्त किया गया है। चौहान वरिष्ठ एडवोकेट बलदेव महाजन की जगह लेंगे। पूर्व सीएम मनोहर लाल के करीबी महाजन साल 2014 से एजी का कार्यभार संभाल रहे हैं। उन्होंने करीब एक महीने पहले इस पद से हटने की इच्छा जताई थी। एजी पद की दौड़ में चौहान के अलावा वरिष्ठ एडवोकेट चेतन मित्तल, वीके जिंदल और प्रीतम सिंह सैनी शामिल थे।

विज्ञापन
प्रविंद्र सिंह चौहानहरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्होंने करनाल के दयाल सिंह कॉलेज से ग्रेजुएशन और दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस स्थित कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। वह 2001 से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति का आदेश गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा की ओर से जारी किया गया है। अपनी नियुक्ति के बाद चौहान ने कहा, उनकी प्राथमिकता हरियाणा की मुकदमेबाजी की कमी लाना है।
विज्ञापन

महाजन ने एजी के पद पर लगातार दस साल तक रहने का बनाया रिकॉर्ड
बलदेव महाजन ने हरियाणा के एडवोकेट-जनरल के पद पर निरंतर दस साल तक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल की सरकार ने उन्हें 10 नवंबर 2014 को प्रदेश का एडवोकेट जनरल नियुक्त किया था। अक्तबूर 2019 में जब मनोहर लाल दूसरी बार सीएम तब भी महाजन एजी के पद पर आसीन रहे। मनोहर लाल के हटने के बाद जब नायब सिंह सैनी ने कुर्सी संभाली तो चर्चा फैली कि महाजन इस्तीफा दे सकते हैं, मगर ऐसा हुआ नहीं और महाजन अपने पद पर बरकरार रहे। नौ नवंबर को महाजन ने हरियाणा के एडवोकेट जनरल के पद पर लगातार दस वर्ष पूरे कर एक रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले कोई भी एजी लगातार दस साल तक इस पद पर नहीं रहा। हालांकि हवा सिंह हुड्डा दो बार बंसीलाल और दो बार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार में एजी के पद पर रहे हैं। उनका कुल कार्यकाल 13 साल दो महीने का है, लेकिन कार्यकाल लगातार नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed