फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Participate in the My Favourite Shloka Contest and win prizes

Chandigarh-Haryana News: मेरा पसंदीदा श्लोक प्रतियोगिता में शामिल होकर जीतें पुरस्कार

विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित करवाई जा रही है प्रतियोगिता
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 के तहत एक विशेष आयोजन मेरा पसंदीदा श्लोक वीडियो प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हरियाणा के सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा यह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक प्रतिभागियों को गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव 40 सेकंड के वीडियो के रूप में साझा करना होगा। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से बताना आवश्यक है कि चुना हुआ श्लोक उनके जीवन को कैसे दिशा देता है और उससे मिलने वाला मुख्य संदेश क्या है। तैयार वीडियो shlokagita@gmail.com पर भेजना होगा। विभाग की ओर से चयनित सर्वश्रेष्ठ वीडियो My Favourite Shloka in Gita शृंखला के रूप में विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर चलाए जाएंगे। साथ ही विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ नाम, फोन नंबर और स्थान जैसी अनिवार्य जानकारी भी भेजनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर शाम 5 बजे तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता के लिए मान्य माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed